गाज़ियाबाद

दिल्ली के बाद अब पश्चिमी यूपी में भी पांव पसारने लगा कोरोना, संक्रमितों की संख्या में हो रहा है इजाफा

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद में पांच महीने बाद पिछले 24 घंटे के अंदर सात साल के बच्चे समेत कुल छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
2 min read
corona.jpg

गाजियाबाद. देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कोरोना पांव पसारने लगा है। गाजियाबाद में ओमिक्रोन के दो मरीजों की पुष्टि होने के बाद छह मरीजो में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। तो वहीं नोएडा में सोमवार शाम को पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद में पांच महीने बाद पिछले 24 घंटे के अंदर सात साल के बच्चे समेत कुल छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कई तरह की टीम गठित कर प्रतिरोधक क्षमता जानने के लिए ज़ीरो सर्वे शुरू किया गया है। इस सर्वे के बाद लोगों की प्रतिरोधक क्षमता के बारे में जानकारी की जाएगी।

जिले में कराया जा रहा है सर्वे- जिला सर्विलांस अधिकारी

गाजियाबाद के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आर के गुप्ता के मुताबिक लोगों की प्रतिरोधक क्षमता जानने के लिए तीसरी बार जिले में सीरो सर्वे शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 दिन चलने वाले सर्वे के लिए 22 टीमों को लगाया गया है।

नोएडा में मिले पांच कोरोना संक्रमित

वहीं नोएडा के जिला सर्विलांस अधिकार डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि बीते 24 घंटे में जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है उनमें दो साल का बच्चा, बंगाल से लौटी एक महिला व तीन अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, जिला अस्पताल में जांच के दौरान पाजिटिव मिले मरीजों का आंकड़ा शामिल नहीं किया गया है। सोमवार को जिला अस्पताल में जांच के दौरान चार लोग कोरोना की एंटीजन जांच में पाजिटिव मिले हैं। सभी ने मामूली लक्षण दिखने पर जांच कराई थी। पिछले एक महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी हुई है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 थी, अब 27 हो गई है।

Published on:
21 Dec 2021 04:14 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी