गाज़ियाबाद

नोट फॉर वोट मामले में बढ़ सकती हैं भाजपा आैर सपा के नेताआें की मुश्किले

23 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होेने के लिए जारी किया गया नोटिस
less than 1 minute read
sp and bjp flag

गाजियाबाद।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मेयर आशु वर्मा और पूर्व पार्षद व सपा नेता सत्यपाल यादव की मुश्किले बढ़ सकती हैं। दो साल पहले नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव में नोट के बदले वोट के मामले में अब अदालत सख्त हो गई है। जिला जज की कोर्ट ने इस मामले में पूर्व महापौर अशु वर्मा व पूर्व पार्षद सत्यपाल यादव को 23 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस पार्षद दल के नेता जाकिर अली सैफी की तऱफ से इस मामले में याचिका दायर की गई थी। तभी से इस पर सुनवाई की जा रही थी। अब इस मामले में दोनों को पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा।

क्या है पूरा मामला

वर्ष-2016 कार्यकारिणी चुनाव की गरमा गरमीं में कार्यकारिणी चुनाव के दौरान पार्षद जाकिर अली सैफी की ओर से बाकायदा एक लाख रुपये भरे सदन में लहराये गये थे। सैफी की तरफ से आरोप लगाया गया था कि उसे दो लाख रुपये वोट देने के नाम पर तय किए गए थे और बतौर पेशगी एक लाख रुपये दिए गए। नोट भरे सदन मे लहराये जाने के बाद पूरा सदन स्तब्ध रह गया था और तत्कालीन मेयर अाशु वर्मा की ओर से जांच कराये जाने के निर्देश दिए गए थे। सैफी ने पार्षद पर ही रुपये दिए जाने की बात कही थी।

याचिका कर्ता का कहना

कांग्रेस पार्षद दल के नेता और याचिका कर्ता जाकिर अली सैफी ने बताया कि कोर्ट ने अब 23 अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की है और पूर्व मेयर अाशु वर्मा व पूर्व पार्षद सत्यपाल यादव को तलब किया है। इसके संबंध में डीएम और एसएसपी से भी शिकायत की गई थी।

Published on:
04 Apr 2018 05:49 pm
Also Read
View All
‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन