गाज़ियाबाद

जिम के अंदर घुसकर दबंगों ने जिम ट्रेनर से की मारपीट, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज शुरू की जांच
less than 1 minute read
jim.png

गाजियाबाद. कविनगर इलाके में जिम के अंदर गुंडागर्दी हुई है। इस गुंडागर्दी का लाइव वीडियो सामने आया है। मामला कवि नगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम का है। जहां पर जिम में कुछ बदमाश घुस आए और जिम के कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से आरोपी मारपीट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इन बदमाशों की जिम के ट्रेनर से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ये जिम के मालिक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए जिम में आकर मारपीट की है।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में रिटायर फौजी ने अपनी ही पत्नी को मार दी गोली

उधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि जिम ट्रेनर ने थाना कवि नगर में तहरीर दी गई है और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौपे गए हैं, जिसके आधार पर मामला दर्ज करते हुए जनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
02 Feb 2020 12:39 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी