गाज़ियाबाद

यूपी के इस शहर में दो लोगों को मारी गई गोली, दोनों की हालत नाजुक

घटना की जांच में जुटी पुलिस घायल युवक प्रोपर्टी डीलर का करते हैं काम
2 min read
ghaziabad.png
,,

गाजियाबाद. साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में एक कार डीलर के कार्यालय में घुसकर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी दी। दोनों घायलों को गाजियाबाद के मैक्स वैशाली अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां एक कार डीलर का काम करने वाले एक युवक की हालत भी गम्भीर बनी हुयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना में कार सेल परचेज का काम करने वाले सुभाष उर्फ कालू और चेतन विज नामक युवक अज्ञात हमलावरों की गोली से घायल हुये हैं, जबकि मौके पर मौजूद एक अन्य युवक रवि की कमर से छूते हुए गोली निकल गई। मौके पर मौजूद एक अन्य युवक भी हमले में बाल-बाल बचा है। मिली जानकारी के अनुसार कालू उर्फ सुभाष की जांघ और कमर में दो गोलियां लगी है और उसकी हालत बेहद गम्भीर है, जबकि दूसरे घायल युवक चेतन के पैर में गोली लगी है। घायल चेतन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दरसल, सुभाष और चेतन दोनों कार सेल परचेज का काम करते हैं। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर सेक्टर 3 में बीते शुक्रवार देर शाम अपने दफ्तर के पास ही कुछ दूरी पर अपने किसी परिचित रवि उर्फ रणवीर के दफ्तर में बैठे हुए थे। घायल के परिजनों के अनुसार घटना के समय कुल 5 लोग इस दफ्तर में मौजूद थे। अचानक वहां अज्ञात हमलावर आये और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें सुभाष उर्फ कालू के दो गोली और उसके साथी चेतन के पैर में गोली लगी, जबकि ऑफिस में मौजूद रवि उर्फ रणवीर की कमर से छूते हुए गोली निकल गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के अनुसार हमलावर 3 थे। सभी हमलावर सफेद रंग की स्विफ्ट कार से यहां पहुचे थे। चश्मदीद के अनुसार सभी हमलावरों ने अपने मुंह को मफलर से ढक रखा था। अचानक हमलावर यहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दोनों युवकों को घायल कर हमलावर मौके से फरार हो गए।

हालांकि, हमले की वजह अभी साफ नहीं है। घायल के परिवार के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घायल युवक सुभाष की हालत बेहद गम्भीर हैं और आईसीयू में उसका इलाज किया जा रहा है। अब पुलिस की जांच और हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना से जुड़ी बाकी चीजे साफ हो पायेगी।

Published on:
28 Dec 2019 12:49 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी