गाज़ियाबाद

दिन निकलते ही थाना विजय नगर इलाके में बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे चोर घर में रखे एक लाख 75 हजार कैश व गहने लेकर हुए फरार
less than 1 minute read
loot.png

गाजियाबाद. शहर में बदमाशों के हौसले खासे बुलंद है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी बदमाश अपने बेखौफ मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं, जिसके चलते थाना विजय नगर इलाके में चरण सिंह कॉलोनी में दिन निकलते ही बदमाशों ने गली नम्बर एक में रहने वाले शिवराम के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया । शिवराम के पड़ोसी ने बताया कि आगे के रास्ते से शादी के कार्ड देने के बहाने से चोर दाखिल हुए। घटना के वक्त घर में अकेली वृद्ध महिला थी। बदमाशों ने महिला के मुह पर टेप लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, शिवराम का कहना है कि घर में रखा करीब 1 लाख 75 हजार केश और गहने लेकर बदमाश ऊपर के रास्ते से फरार हो गए, जिसकी सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के मुंह पर लगी टेप बरामद कर जांच शुरू कर दी है। उधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना विजय नगर थाना अध्यक्ष नागेंद्र चौबे ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचकर इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्दी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
01 Mar 2020 12:57 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी