गाज़ियाबाद

वेलेंटाइन डे पर नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल मां को उतारा मौत के घाट

Highlights- गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके की बृजविहार कॉलोनी की घटना- बेटी ने हत्या के बाद वारदात को दी आत्महत्या की शक्ल- पुलिस पूछताछ के बाद किशाेरी ने कबूला जुर्म
2 min read
ghaziabad3.jpg

गाजियाबाद. थाना लिंक रोड इलाके की बृजविहार कॉलोनी में वेलेंटाइन डे पर दिल्ली में तैनात महिला हेड कांस्टेबल की उसकी बेटी द्वारा ब्वाॅयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। महिला कांस्टेबल की बेटी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटी ने हत्या का जुर्म कबूल लिया है।

जानकारी के मुताबिक, शशि माला शुक्ला पत्नी गोपाल ठाकुर दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। वह अपने परिवार के साथ थाना लिंक रोड इलाके की बृजविहार कॉलोनी में मकान नंबर बी-602ए में रहती थी। बताया जा रहा है कि शशि की एक नाबालिग बेटी भी है, जिसका पड़ोस में ही रहने वाले एक नाबालिग से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी शशि को मिली तो उसने इसका विरोध किया।

बताया जाता है कि शशि ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की पिटाई भी की थी। पिटाई का बदला लेने के लिए उसकी बेटी और उसके प्रेमी ने उस वक्त शशि पर हमला बोल दिया जब वह घर पर अकेली थी। इसी बीच दोनों ने मिलकर शशि का गला दबाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया और हत्या को आत्महत्या की शक्ल देने के लिए बेटी ने जोर-जोर से शोर मचा दिया कि मम्मी को क्या हो गया है। शोर सुनते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद लिंक रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के बाद शशि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लिंक रोड थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिस्ट ने बताया कि शशि माला की नाबालिग बेटी से जब सख्ताई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि शशि माला के पति बिहार में रहते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है।

Published on:
15 Feb 2020 01:07 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी