गाज़ियाबाद

IPL से पहले इस क्रिकेटर पर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ICU में भर्ती, देखें वीडियो-

- क्रिकेटर के घर में घुसकर दबंगों ने किया जानलेवा हमला- शिकायत के बाद गाजियाबाद पुलिस तलाश में जुटी- नेहरू नगर के यशोदा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है पीड़ित क्रिकेटर

2 min read
IPL से पहले इस क्रिकेटर पर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ICU में भर्ती, देखें वीडियो-

गाजियाबाद. जहां एक तरफ लोग होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मना रहे थे। वहीं थाना सिहानी गेट क्षेत्र में रहने वाले क्रिकेटर पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं दबंगों ने उसके घर में घुसकर परिजनों के साथ भी मारपीट की। बहरहाल मामला थाना सिहानी गेट पुलिस के संज्ञान में आने के बाद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और घायल क्रिकेटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के खिलाड़ी प्रशांत तिवारी अपने परिवार के साथ सिहानी गेट थाना क्षेत्र के मुकुंद नगर में रहते हैं। गुरुवार को उनके परिवार पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने घर घुसकर प्रशांत और उनके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। जिस दौरान दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया उस समय आसपास के लोग मौके पर दौड़े और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मारपीट और धमकी देते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि प्रशांत तिवारी पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया है। प्रशांत तिवारी के हाथ में गंभीर चोट आई है। आनन-फानन में प्रशांत को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों का कहना है कि प्रशांत का चयल आईपीएल में हुआ है। उसका 23 तारीख को मैच भी है। परिजनों का आरोप है कि आईपीएम में चयन के कारण आरोपियों ने द्वेषपूर्ण भावना से यह हमला किया है। अब उसका मैच खेल पाना मुश्किल है। फिलहाल वह नेहरू नगर के यशोदा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। उधर इस पूरे मामले में एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़ित परिवार द्वारा थाना सिहानी गेट में तहरीर दे दी गई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Published on:
22 Mar 2019 11:56 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर निकाला रोड शो, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर