scriptLok Sabha Election 2019: भाजपा इस सांसद का टिकट काटकर सपा के पूर्व सांसद को देगी मौका! | BJP not announce Nagina Lok Sabha Seat candidate reason | Patrika News
बिजनोर

Lok Sabha Election 2019: भाजपा इस सांसद का टिकट काटकर सपा के पूर्व सांसद को देगी मौका!

– भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्‍ट से गायब मिला नगीना लोकसभा सीट का नाम
– पहली सूची में कैराना, रामपुर और बुलंदशहर के नाम भी नहीं मिले
– नगीना लोकसभा सीट पर एक बार सपा और एक बार भाजपा का कब्जा रहा है

बिजनोरMar 22, 2019 / 09:18 am

sharad asthana

yashwant singh

Lok Sabha Election 2019: भाजपा इस सांसद का टिकट काटकर सपा के पूर्व सांसद को देगी मौका!

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने होली के दिन गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें उत्‍तर प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर भी प्रत्‍याशी घोषित किए गए हैं। बस कुछ लोकसभा क्षेत्रों के उम्‍मीदवारों के नाम अभी सूची से गायब मिले। इनमें कैराना, नगीना, रामपुर और बुलंदशहर के नाम भी हैं।
यह भी पढ़ें

इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री के पोते से होगा भाजपा के धुरंधर खिलाड़ी का मुकाबला

2009 में बनी थी सुरक्षित सीट

नगीना की बात करें तो वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद यह सुरक्षित सीट बनी थी। इस सीट पर एक बार सपा और भाजपा का कब्जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर इस सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं की है। कयास लगाये जा रहे हैं कि भाजपा से इस सीट पर मौजूदा सांसद यशवंत सिंह का टिकट कट सकता है। उनकी जगह अभी हाल में ही शामिल हुए यशवीर सिंह धोबी को मौका मिल सकता है। गुरुवार को भाजपा ने 182 लोकसभा सीट के प्रत्याशियों की घोषणा की है, लेकिन नगीना लोकसभा सीट के प्रत्याशी का नाम नहीं आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा इस सीट पर प्रत्याशी को लेकर अभी मंथन कर रही है। जल्‍द ही प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है।
यह भी पढ़ें

Loksabha chunav भाजपा ने इस बड़ी सीट पर नहीं उतारा प्रत्याशी जानिए वजह आैर देखिए पूरी लिस्ट

पहली बार जीते थे सपा सांसद

नगीना लोकसभा सीट सुरक्षित सीट है। पहली बार इस सीट पर सपा से यशवीर सिंह धोबी जीते थे। इसके बाद 2014 के चुनाव में इस सीट पर सपा के प्रत्याशी की हार हुई थी। पिछले लोकसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में चली गई थी। यहां से सांसद यशवंत सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर मुस्लिम और दलित जाति का गठजोड़ चलता है। कांग्रेस ने यहां से भाजपा छोड़कर आई ओमवती जाटव को मैदान में उतारा है। जबक‍ि गठबंधन ने भी इस सीट पर बसपा के गिरीश चंद्र को मौका दिया है। 2014 में गिरीश चंद्र बसपा के चुनाव चिन्ह पर लड़े थे।
यह भी पढ़ें

भाजपा के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, यूपी की इन महत्वपूर्ण सीटों पर नहीं हुआ निर्णय

यशवंत सिंह भी काट रहे चक्‍कर

नगीना से सपा के टिकट पर सांसद रह चुके यशवीर सिंह ने कुछ समय पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। वह यहां से भाजपा के प्रबल दावेदार भी हैं। उधर इस सीट पर मौजूदा सांसद यशवंत सिंह भी टिकट को लेकर हाईकमान के चक्कर काट रहे हैं। नगीना में दूसरे चरण 18 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 19 मार्च से नामांकन शुरू हो चुके हैं, जो 26 मार्च तक चलेंगे।

Home / Bijnor / Lok Sabha Election 2019: भाजपा इस सांसद का टिकट काटकर सपा के पूर्व सांसद को देगी मौका!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो