गाज़ियाबाद

Coronavirus: बॉयोमेट्रिक मशीन से राशन देने को लेकर सरकार ने नहीं जारी किए दिशा-निर्देश, डीलरों ने लिखा पत्र

Highlights . कोरोनावायरस का खौफ राशन डीलरों पर भी दिखाई दे रहा है . थंब इंप्रेशन मशीन का इस्तेमाल न कराने की मांग को लेकर शासन को लिखा पत्र . थंब इंप्ररेशन मशीन से करोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा
2 min read
rasan.png

गाजियाबाद। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से कई एतियात बरती जा रही हैं। लेकिन यूपी में राशन डीलर्स डरे हुए है। एक अ्रपैल को राशन बांटा जाना है। कुछ ही दिन बचे होने की वजह से कोटेदार थंब इंप्ररेशन मशीन के इस्तेमाल को लेकर डरे हुए हैं। राशन लेने वालों के थंब इंप्ररेशन के बाद ही राशन दिया जाता है। थंब इंप्ररेशन मशीन से कोरोना संक्रमण फैलने का डर भी सता रहा है। इसको लेकर राशन डीलरों ने शासन को पत्र भी लिखा है।

राशन डीलर सीएम योगी आदित्यनाथ और खाद्य आयुक्त को पत्र लिखकर संक्रमण फैलने की आंशका जाहिर की है। अभी इसे लेकर यूपी सरकार की तरफ से राशन डीलरों को कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। राशन कोटेदार एशोसिएशन के पदाधिकारियों के मुताबिक एक-एक राशन डीलर की दुकानों पर 500-700 तक राशन कार्डधारक है। इन्हें 1 अप्रैल को राशन बांटा जाना है। वर्तमान नियमों के अनुसार थंब इंप्ररेशन अनिवार्य है। जिससे कोटेदारों को खुद के साथ—साथ राशनकार्ड धारकों में कोरोना जैसा संक्रमण आसानी से फैलने की आंशका है। जिसको लेकर उन्होंने यूपी सरकार से मदद की गुहार लगाई है। राशन डीलरों का कहना है कि पहले सिर्फ रजिस्टर पर एंट्री करने के बाद राशन बांटा दिा जाता था। पुरानी व्यवस्था को कुछ माह के लिए लागू करने की मांग राशन डीलरों ने की है।

बॉयोमेट्रिक हाजिरी पर लगाई गई है रोक

बता दें कि मशीन से फैलने वाले संक्रमण को देखते हुए सरकारी और निजी दफ्तरों में बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगाने पर पाबंदी पर रोक लगाई हुई है। ऐसे हालातों में कोई भी संक्रमित व्यक्ति उस थम मशीन पर अंगूठा लगाता है तो तेज़ी से संक्रमण फैलने का खतरा है। डीएम अजय शंकर पांडेय का कहना है कि राशन डीलरों की समस्या पर ध्यान दिया जा रहा है।

Updated on:
29 Mar 2020 11:42 am
Published on:
29 Mar 2020 11:41 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी