गाज़ियाबाद

दिल्ली विधानसभा: चुनाव को देखते हुए सील रहेगी जिलों की सीमाएं

Highlights . दिल्ली में 8 फरवरी को होने हैं विधानसभा चुनाव. बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए अतिरिक्त लगाए सीसीटीवी कैमरे . सीमावर्ती इलाकों की सीमाएं मानी जाती हैं क्रिटिकल
less than 1 minute read
chunav.png

गाजियाबाद। दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। दरअसल, कोई अप्रिय घटना न हो, लिहाजा पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में कम समय बचा हुआ है। चुनाव को देखते हुए दिल्ली यूपी सीमाओं काफी क्रिटिकल माना जाती है। गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि चुनाव को देखतेे हुए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही दिल्ली यूपी की सीमाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई जा रही है। गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस के जवानों की नजर आसमान से लेकर जमीन तक नजर रखी जा रही है। दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस एक दूसरे से लगातार संपर्क साधे हुए हैं।

सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही है। सीमावर्ती थाना पुलिस प्रभारियों को एक—दूसरे राज्य की पुलिस से समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दूध, फल, सब्जियों, एंबुलेंस आदि के आने—जाने में कोई दिक्कत नहीं आए इसके लिए वायरलेस की फ्रीकवेंसी का मिलान करवा जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कि दिल्ली निवासी जो गाजियाबाद में काम करते हैं। उनकी 8 फरवरी की छूट्टी रहेगी।

Updated on:
06 Feb 2020 04:10 pm
Published on:
06 Feb 2020 04:09 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी