गाज़ियाबाद

Weather Alert: इन जिलों में तेज बा‍रिश और हवा के साथ पड़े ओले, मौसम विभाग ने 24 घंटे में तूफान का जारी किया अलर्ट

Highlights Delhi समेत पूरे वेस्‍ट यूपी में बुधवार शाम को बदल गया अचानक मौसम Ghaziabad में तेज बारिश और हवा के साथ ओले पड़े गुरुवार सुबह नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जनपदों में छाया अंधेरा
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2019, 9:32 AM IST
vlcsnap-2019-11-28-09h07m49s600.png

गाजियाबाद। दिल्‍ली (Delhi) समेत पूरे वेस्‍ट यूपी में बुधवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। जहां नोएडा (Noida) में हल्‍की बारिश हुई, वहीं गाजियाबाद (Ghaziabad) में तेज बारिश और हवा के साथ ओले पड़े। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार शाम को तेज हवा की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटती दिखी। नोएडा और गाजियाबाद के अलावा मुरादाबाद (Moradabad), मेरठ (Meerut) और सहारनपुर (Saharanpur) समेत पूरे वेस्‍ट यूपी में तेज सर्द हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया।

एकदम से बढ़ी ठंड

गाजियाबाद में बुधवार को तेज बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई है। इस कारण एकदम से ठंड बढ़ गई है। शहर में कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी भी हुई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्‍ली समेत एनसीआर में तूफान आने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं और ओले पड़ने की भी संभावना है। गुरुवार सुबह नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर और मेरठ समेत कई जनपदों में बादल छाए रहने से अंधेरा छाया रहा। वहीं, इस बारिश और तेज हवा से दिल्‍ली एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है।

Updated on:
28 Nov 2019, 9:32 AM IST
Published on: