गाज़ियाबाद

मेट्रो गार्डर हादसाः काम में लापरवाही बरते जाने पर डीएमआरसी ने की बड़ी कार्रवाई

पड़ताल के बाद जेई और एई को संस्पेड का नोटिस, गंभीर घायल को दो लाख और सामान्य को एक लाख की घोषणा

2 min read

गाजियाबाद। एनसीआऱ के महानगर गाजियाबाद में रेड लाइन मेट्रो के एक्सटेंशन लाइन पर निर्माणधीन मेट्रो स्टेशन मोहनगर के पास में मेट्रो के गार्डर गिरने की वजह से हुए हादसे में छह लोगों के घायल होने पर डीएमआरसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेई और एई को संस्पेड का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा सब ठेकेदार को हटाया गया है
वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो लाख रूपये और सामान्य रूप से चोटिल को एक लााख रूपये बतौर मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।

क्या है पूरा मामला
सोमवार को सुबह दस बजे के करीब मोहन नगर निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन के एफओबी के लिए गार्डर रखा गया था। नट बोल्ट और हुक ढीला रहने की वजह से ये सीधा सड़क पर गिरा। इसकी वजह से एक ऑटो, कार क्षतिगस्त हो गए। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गाटर गिरने के मामले की जानकारी मिलने के बाद में टीम की तरफ से इसकी पड़ताल की गई है।

ये लोग हुए थे हादसे में घायल
मेट्रो स्टेशन पर निर्माणधीन गार्डर गिरने की वजह से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें मुरादनगर की राधे श्याम कॉलोनी निवासी सीमा (27) की हालत गंभीर बनी हुई है। ऑटो सवार मास्टर कॉलोनी निवासी अतुल गौड़ भी आईसीयू में भर्ती है. इनके अलावा मकनपुर निवासी गुलजार, ऑटो चालक इंदरजीत और मेरठ निवासी फल विक्रेता राजे घायल हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

डीएमआरसी अधिकारी का कहना
डीएमआऱसी पीआरओ अनुज दयाल के मुताबिक हादसे की जांच की जा रही है। हादसा पीडि़तों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा विभागीय तौर पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
24 Apr 2018 09:58 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी

गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने खेत में ले गया पड़ोसी, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप; वीडियो बनाकर 2 दिन तक किया ब्लैकमेल