
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अब डॉगी पालना और महंगा होगा। इसके अलावा प्रतिबंधित नस्ल का कुत्ता पालने वालों पर जुर्माना बढ़ाने का निर्णय लिया है। नगर निगम की बैठक में इसको लेकर टैक्स में वृद्धि की योजना लेकर आई है। नगर निगम बोर्ड में इस प्रस्ताव को पारित किया गया है। अब कामर्शियल प्रॉपर्टी में पानी का उपयोग महंगा किया गया है। निगम बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। नगर निकाय चुनाव के बाद पहली बार हुए नगर निगम बोर्ड की बैठक में करीब 18 प्रस्ताव पेश किए गए हैं। इनमें से 16 प्रस्तावों पर अब मुहर लग गई है।
खारिज किए प्रस्तावों में से एक नोएडा की तर्ज पर महानगर में इंटिग्रेटेड वाहन पार्किंग पॉलिसी का था। सदन में इसको लेकर जमकर विरोध हुआ। इंदिरापुरम कॉलोनी को टेकओवर करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम की 1702 दुकानों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पास हो गया।
डॉगी पालना हुआ महंगा
डॉगी रजिस्ट्रेशन के लिए एक हजार और रिन्युवल के लिए 500 रुपए शुल्क लिया जाएगा। पहले रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 और रिन्युवल शुल्क 200 रुपए था। प्रतिबंधित डॉग पिटबुल, रॉटविलर तथा अर्जेंटीनो पालने पर 10 हजार रुपए जुर्माना निगम वसूलेगा। अभी अधिकतम जुर्माना राशि 5000 रुपए थी।
पेट शॉप मालिकों को अब नगर निगम में पंजीकरण कराना होगा, इसके लिए फीस 5 हजार रुपए देनी होगी।
अब ज्यादा जल मूल्य देना होगा
महानगर की करीब 2.5 लाख रुपए कमर्शियल प्रॉपर्टी पर सप्लाई हो रहे पानी का मूल्य नगर निगम बढ़ाकर लेगा। सदन में प्रस्ताव पास हो गया। लेकिन जल मूल्य कितना बढ़ाया जाए। इसके लिए कमिटी फैसला लेगी। जिसे सदन की अगली बैठक में पेश किया जाएगा।