
गाजियाबाद में मोहर्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन photo patrika
Ghaziabad Moharram: गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। त्योहार को सही तरीके से कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने बैठक की। इसमें ताजियों की ऊंचाई को लेकर फैसला लिया गया और कहा गया कि ताजिया 12 फीट से ज्यादा ऊंचा नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही मोहर्रम पर किसी भी नई परंपरा को शुरू नहीं करने को लेकर भी अपील की गई है। बैठक में करबला और आसपास के इलाकों की व्यवस्था पर भी बात हुई। लोगों ने सफाई, पानी, रोशनी, सड़क और बिजली के लटकते तारों को ठीक कराने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी जरूरी काम 20 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मोहर्रम के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि मोहर्रम का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही इस बार कोई नई परंपरा शुरू न करने के लिए भी कहा गया है।
प्रशासन ने कहा है कि अगर कहीं डीजे या लाउडस्पीकर लगाए जाते हैं तो आवाज तय नियमों के हिसाब से ही रखी जाए। अपर पुलिस आयुक्त राज करन नैय्यर ने बताया कि इस बार जिले में करीब 87 ताजिए निकाले जाएंगे। इसके अलावा कुछ लोग मन्नत वाले ताजिए भी निकाल सकते हैं।
अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी एसीपी अपने-अपने इलाकों में जाकर मोहर्रम के रास्तों का जायजा लेंगे। इस दौरान ध्यान रखा जाएगा कि जुलूस और त्योहार के दौरान लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और कहीं भी माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, अपराध पर रोक और चल रहे अभियानों की जानकारी ली। बैठक में लंबित मामलों को जल्द निपटाने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को लेकर भी निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
18 Jun 2026 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
