19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Engagement Dispute Shooting: गाजियाबाद में सगाई टूटने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पूर्व मंगेतर और उसकी बहन को गोली मार दी। दोनों घायल बहनों का इलाज जारी है और पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

2 min read
Google source verification
Ghaziabad Shooting Case

शादी नहीं हुई तो युवक ने घर में घुसकर पूर्व मंगेतर और उसकी बहन को मारी गोली

Ghaziabad Shooting Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सगाई टूटने से नाराज होकर 25 साल के युवक ने अपनी पूर्व मंगेतर और उसकी छोटी बहन को घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और युवती की सगाई करीब डेढ़ साल पहले हुई थी, लेकिन तीन महीने पहले उनका रिश्ता टूट गया था। जानकारी के अनुसार इस वरादात को अंजाम देने के बाद उसने वीडियो बनाई थी, जिसमें उसने विवाद के पीछे की वजह बताई।

तीन महीने पहले टूट गया रिश्ता

पुलिस के अनुसार, जॉनी और 20 साल की खुशी की सगाई करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और दोनों परिवार शादी की तैयारी में लगे हुए थे। लेकिन समय के साथ दोनों परिवारों के बीच कुछ बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद करीब तीन महीने पहले यह रिश्ता टूट गया। बताया जा रहा है कि सगाई खत्म होने के बाद भी जॉनी खुशी से बात करने और मिलने की कोशिश करता रहा, लेकिन खुशी ने उससे संपर्क रखने से इनकार कर दिया और दूरी बनाए रखी।

घर पहुंचा और चला दी गोलियां, इलाके में मच गया हड़कंप

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे जॉनी खोडा कॉलोनी के लोधी चौक स्थित खुशी के घर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, घर में घुसते ही उसने खुशी और उसकी छोटी बहन निधि पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया, जबकि परिवार के लोग घायल बहनों को बचाने में जुट गए।

दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल

गोली लगने से खुशी और उसकी बहन निधि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। खुशी के पेट में तीन गोलियां लगीं, जबकि निधि के चेहरे और जबड़े में गोली लगी। परिवार के लोग और पुलिसकर्मी तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस ने तीन घंटों में आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गईं और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। वारदात के करीब तीन घंटे बाद ही उसे सिहानी गेट इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस हथियार समेत बाकी सबूतों की जांच कर रही है।

वीडियो में लगाए आरोप

गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसकी अब जांच की जा रही है। वीडियो में उसने दावा किया कि लड़की के परिवार ने शादी के लिए उससे दो लाख रुपये लिए थे और बाद में पैसे वापस मांगने पर शादी तोड़ दी। उसने यह भी कहा कि वह पुलिस के सामने सरेंडर करने वाला है। हालांकि पुलिस अभी उसके सभी दावों की सच्चाई की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग