7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बंद हो मोहर्रम जुलूस और हथियार लहराने पर लगे पाबंदी’, BJP नेता नाजिया ने CM योगी को लिखा पत्र, कांग्रेस पर साधा निशाना

Varanasi news: वाराणसी पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य और अधिवक्ता नाजिया खान ने मोहर्रम को बैन करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

2 min read
Google source verification
Nazia khan BJP

बीजेपी नेता नाजिया खान (फोटो- पत्रिका)

UP Politics News: वाराणसी पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य और अधिवक्ता नाजिया खान ने मोहर्रम को बैन करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से 17 साल के मासूम सूर्य की सोची समझी साजिश के तहत हत्या की गई, उसी तरह से मोहर्रम के जुलूस में बेवजह का खून खराब होता है और हथियार लहराए जाते हैं। इसको लेकर उन्होंने सीएम योगी को पत्र लिखा है। नाजिया ने आरोप लगाए कि इस तरह के जुलूस से न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि, पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल जानबूझकर कायम किया जाता है।

नाजिया ने CM योगी को लिखा पत्र

वाराणसी पहुंची नाजिया ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है और मोहर्रम के जुलूस और जुलूस में होने वाले हथियार प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से असामाजिक तत्व और आतंकी मानसिकता के लोग उत्तर प्रदेश और देश में अफरा तफरी का माहौल कायम कर रहे हैं। ऐसे में इसे बंद करना ही उचित होगा। उन्होंने गाजियाबाद में सूर्य हत्याकांड को लेकर कहा कि जिस तरह से उसे कुर्बानी का बकरा समझ कर उसकी हत्या की गई, यह साफ दिखता है कि लोगों की मानसिकता कैसी हो चुकी है।

नाजिया खान ने कहा मोहर्रम के जुलूस में जिस तरह से हथियारों का प्रदर्शन होता है। यह कानूनी रूप से भी सही नहीं है और इस्लाम भी इसकी इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि शोक और मातम के नाम पर पूरे प्रदेश में कई गतिविधियां की जाती हैं और दूसरी तरफ ताजिया निकाली जाती है। इसे भी बंद किया जाना चाहिए। यदि लोगों को शोक मनाना ही है वे अपने घरों में शोक और मातम मनाएं। नाजिया ने ज्ञानवापी मामले को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोर्ट से हिंदुओं के पक्ष में फैसला आएगा, वैसे ही वह वहां जाएंगी और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी।

अजय राय बड़े वाले कॉकरोच

नाजिया ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अजय राय भी एक तरह से कॉकरोच ही हैं। नाजिया के मुताबिक, अभी बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है, ऐसे में अजय राय बाहर न निकलें। अजय राय बड़े टाइप के कॉकरोच हैं, हम उन्हें मारेंगे तो नहीं लेकिन जेल जरूर भेजेंगे। वह जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अपनी जुबान पर लगाम लगाना होगा, नहीं तो यह उनके लिए गले की फांस बन जाएगी।

कॉकरोच देश का माहौल बिगाड़ रहे

शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर 22 मिलियन फॉलोअर रखने से कोई नेता नहीं बनता। उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बात का शक है कि जो 22 मिलियन यूजर्स सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी को फॉलो करने वाले हैं, यह वही लोग तो नहीं जो देश में अफरा तफरी का माहौल कायम कर रहे हैं। नाजिया ने कहा कि जंतर मंतर पर बहुत सारे कॉकरोच आए थे, लेकिन गर्मी के कारण शाम 5 बजे तक भी टिक नहीं पाए और वापस गटर और नाले में चले गए। उन्होंने कहा कि बहुत सारे ऐसे बरसाती मेंढक आते जाते रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग