24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई: 1.95 करोड़ के गहनों के साथ दो पकड़े गए, जानिए क्या है सूरत का कनेक्शन

Varanasi Railway station। Gold-Diamond Recovery from Varanasi Railway station : वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और रेल पुलिस की इंटेलीजेंस सीआईबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.95 करोड़ रुपए की ज्वेलरी बरामद की है..
2 min read
Google source verification
Cantt railway station varanasi

Pc-Patrika

Varanasi Railway Station :वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और रेल पुलिस की इंटेलीजेंस सीआईबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.95 करोड़ रुपए की ज्वेलरी बरामद की है। इस मामले 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी प्लेटफार्म संख्या 6-7 की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस कर्मियों को संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई। वहीं, बैग खोलने पर टीम को गहने बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी सूरत (गुजरात) के रहने वाले हैं और गहनों की खेप लेकर जौनपुर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में ज्वेलरी लेकर जाने के क्रम में दोनों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। मामले में आयकर विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

सोने-हीरे के जेवर बरामद

जानकारी के मुताबिक, जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की टीम वाराणसी रेलवे स्टेशन पर गस्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 6-7 पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। दोनों के हाव-भाव से पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ, जिसके बाद दोनों के बैग की तलाशी ली गई तो पुलिसकर्मियों की आंखे फटी रह गई। बताया जा रहा है कि बैग से सोने, चांदी और हीरे की ज्वेलरी बरामद हुई है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे इस ज्वेलरी को लेकर जौनपुर जा रहे थे। वहीं, दोनों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने ले आई और आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

दोनों गुजरात की कंपनी में करते हैं कार्य

जीआरपी प्रभारी राजोल नागर ने बताया कि इस मामले में रौनक (23) और गौतम (24) को पकड़ा गया है। आरोपियों ने बताया है कि वे मूल रूप से सूरत गुजरात के रहने वाले हैं और घूम-घूम कर ज्वेलरी का कलेक्शन दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ने एमबीए की पढ़ाई की है और गुजरात की ही एक कंपनी में कार्य करते हैं। आरोपियों ने बताया है कि कंपनी सोने और हीरे की ज्वेलरी बनती है और वे इसका सैंपल लेकर पूरे भारत में भ्रमण करते हैं और लोगों को सैंपल दिखाकर इसे खरीदने के लिए प्रेरित करते हैं। हालांकि, इस मामले में कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं।

पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि बिना किसी सिक्योरिटी या पूर्व सूचना के इतनी भारी संख्या में ज्वेलरी ले जाना दोनों के लिए सही नहीं है। इस मामले में कंपनी की तरफ से पुलिस को भी सूचित नहीं किया गया था और आरोपियों ने बताया है कि वे जौनपुर लेकर जा रहे थे। हालांकि, जौनपुर पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है और इस मामले में विस्तृत जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की टीम बरामद ज्वेलरी और कागजात में मिलान कर रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग