गाज़ियाबाद

घर के बाहर से कुमार विश्वास की Fortuner कार चोरी, रात में चोरों ने किया हाथ साफ

Highlights: -घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई -सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया -मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है
less than 1 minute read
Feature image

गाजियाबाद। मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की फॉर्च्यूनर कार (Fortuner Car) गाजियाबाद के वसुंदरा स्थित सेक्टर-3 में आवास के बाहर से चोरी हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और मामला दर्ज कर चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुमार विश्वास की कार शुक्रवार रात आवास के बाहर ही खड़ी थी। लेकिन, शनिवार सुबह कार गायब थी। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि काले रंग की फॉर्च्यूनर कार शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे चोरी हो गई। कार का पता लगाने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर कार को बरामद कर लिया जाएगा।

बता दें कि कवि कुमार विश्वास देश ही नहीं विदेश में भी अपनी कविताओं के चलते अलग पहचान रखते हैं। वह साहित्य जगत के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कवि हैं। कभी अन्ना आंदोलन से जुड़े कुमार आम आदमी पार्टी का हिस्सा हुए करते थे। हालांकि बाद में वह पार्टी के खिलाफ बागी सुर रखते हैं और अक्सर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते नजर आते हैं।

Updated on:
15 Feb 2020 01:00 pm
Published on:
15 Feb 2020 12:58 pm