गाज़ियाबाद

नोएडा एनसीआर में फिर धूल भरी आंधी ने दी दस्तक, सड़कों पर छाया सन्नाटा

पूरा शहर धूल में समाया, कुछ भी देशना हो रहा मुश्किल
3 min read
dust sporm
नोएडा एनसीआर में फिर धूल भरी आंधी ने दी दस्तक, सड़कों पर छाया सन्नाटा

गाजियाबाद. नोएडा और पूरा एनसीआर में एक बार पिर धूल भरी आंदी ने दस्तक दे दी है। हालात ये है कि 10 मीटर आगे देखना भी मुश्किल हो रहा है। वाहन चालक अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर लगाकर खुद बी सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। सड़कों और हाई-वे पर एक्का-दुक्का वाहन ही दिखाई दे रहे हैं। हालंकि, हवा की रफ्तार 13 मई को आई आंधी के मुकाबले काफी कम है। गौरतलब है कि १३ मई को आए आंदी और तूफान में 38 के करीब लोगों की जान चली गई थी। वहीं, कई गाड़िया सड़कों पर तेज हवा की वजह से पलट गई थी।

13 मई को नोएडा-एनसीआर समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार शाम को धूल भरी आंधी के साथ छिटपुट बारिश भी हुई। शाम साढ़े 4 बजे के आस-पास अचानक मौसम बदलने से अंधेरा छा गया और तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते पूरा इलाका तेज तूफान की चमेट में आ गया। बताया जाता है कि इस दौरान 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। इस दौरान कई शहरों में जमकर तबाही हुई। नोएडा एक्सटेंशन में बाइक पर अपने बेटे के साथ जा रही रही महिला के ऊपर तेज आंधी के कारण यूनिपोल गिरने से मौके पर मौत हो गई, वहीं उसका बेटा घायल हो गया। मृतक का नाम मेहरुन्निशा बताया जा रहा है। वह हैबतपुर गांव की रहने वाली है। हादसा पैरामाउंट प्रोजेक्ट के साइट के पास हुआ।

इसके अलावा बुलंदशहर में तेज तूफान की वजह से 3 कैंटरों के साथ सड़क पर खड़े कई वाहन पलट गए। इस दौरान कैंटरों के नीचे कई कार और एक मोटर साइकिल दब गई। इस हादसे से एनएच-91 पर अफरा तफरी मची गई। इस दौरान बुलन्दशहर में आकाशीय बिजली गिरने से कई अलग-अलग जगह लग गई। इस वजह से देहात कोतवाली के सुतारी गाँव में कई घर जलकर खाक हो गए। वहीं, सिकन्द्राबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलसुरी में बोंगे और बिटोरों में भीषण आग लग गई। लेकिन पहले अलर्ट के बावजूद जिले में कोई तैयारी नहीं थी। घटना की सूचना के 1 घण्टे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आंधी आने से बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में एनआईसी का टावर गिर गया। टावर गिरने से वकील का लेंटर टूट गया। तेज बारिश के साथ आंधी तूफान की से वाहनों की रफ्तार रुक गई। इसके बाद बुलंदशहर की मंडी चौकी क्षेत्र के गांव महराजपुर के पास तेज आंधी और बारिश के चलते पेड़ और बिजली के खंबे टूट गए, हालांकि इस दौरान कोई जन हानि नहीं खबर नहीं है।

यह भी पढ़ेंः कैराना उपचुनाव से पहले मायावती को लगा लगड़ा झटका, करीबी नेता के साथ हुआ बड़ा कांड

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 13 और 14 मई को उत्तर प्रदेश समेत देश के 13 राज्यों में भारी आंधी-तूफान और बारिश की आसंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया था। इस बीच 13 मई यानी रविवार को तेज़ आंधी और तूफान से बुलन्दशहर समेत पूरे एनसीआर और यूपी के लोगों को दो चार होना पड़ा। इस दौरान आसमान में अंधेरा छा गया। जिसे देखते हुए दुकानों को बन्द कर लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान सड़कों पर भगदड़ मच गई। एनएच-91 पर देखते ही देखते अंधेरा छा गया। इसके बाद मुसाफिरों ने सुरक्षित जगह अपने वाहन लगा दिए, जिससे आवाजाही थम गई।

यह भी पढ़ेंः रेलवे में सामने आया बड़ा भ्रष्टाचार, सच्चाई जानकर आपका भी खौल जाएगा खून
वहीं, गाजियाबाद में अचानक आई धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। जैसे ही आंधी-तूफान ने गाजियाबाद में दस्तक दी, तो लोग सुरक्षित जगह पर जाने लगे। आंधी आने से बिजली भी चली गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे रखी थी कि दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश आने की आशंका है, जिसकी वजह से लोग पहले से ही सतर्क हो गए थे। इसके अलावा मेरठ में भी तेज तूफान ऐने की वजह से बिजली चली गई। इसके बाद चारों तरफ धूल का गुबार छा गया।

बिजनौर में तूफान की आग से गरीबो की 7 झोपड़ियां जलकर राख हो गई
थाना मण्डावर थाना क्षेत्र के विकास खंड़ की ग्राम पंचायत इच्छावाला जो कि गंगा नदी के टापू पर बसा हैं। रविवार शाम को तेज़ आंधी आने पर गांव निवासी मौसीन की बेटी ने चूल्हे की राख निकालकर छप्परनुमा झोपड़ी के पास ड़ाल दी थी। तेज़ तूफान चलने पर छप्पर पर रखी राख से उठी आग की चिंगारी से मौसीन के छप्पपरनुमा झोपड़ी में आग लग गयी । आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया । बाद में पास में खड़ी 7 झोपड़िया भी इस आग की चिंगारी से जल गई। इस तूफान से इन गरीबो के सामने अब खाने और रहने का संकट पैदा हो गया है।

Published on:
19 May 2018 04:24 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी