गाज़ियाबाद

दशहरा देखकर लौट रही मासूम गिरी गहरे नाले में, 14 घंटे बाद NDRF को इस हाल में मिली

दशहरा पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में हुआ दर्दनाक हादसा
less than 1 minute read
Resque operation
दशहरा देखकर लौट रही मासूम गिरी गहरे नाले में, 14 घंटे बाद NDRF को इस हाल में मिली

गाजियाबाद. इंदिरापुरम इलाके में दशहरा (Dussera) देखकर अपने पिता के साथ लौट रही एक 8 साल की मासूम बच्ची गहरी नाली में गिर गई। बच्ची के नाले में गिरते ही आनन-फानन में तलाशा शुरू की गई । लेकिन काफी अंधेरा होने की वजह से बच्ची का आसानी से पता नहीं लग सका। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बच्ची को तलाशने का जीतोड़ प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी बच्ची का जब कोई अता पता नहीं चल पाया तो एनडीआरएफ (NDRF) की टीम को सूचित किया गया।

एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को तलाशने का कार्य शुरू किया । बहराल एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने करीब 14 घंटे बाद बच्ची के शव को बरामद कर लिया है । आपको बता दें कि बच्ची को तलाशने के लिए नाले पर बनी पुलिया को भी तोड़ना पड़ा । कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को बरामद किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नाला पिछले काफी समय से खुला हुआ है और इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन कभी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लिहाजा, प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा इस मासूम को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा है। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके के लोगों में शोक छाया हुआ है। लेकिन इलाके के सभी लोग प्रशासनिक अधिकारियों को ही दोष देते दिखाई दे रहे हैं ।उधर इस बच्ची के परिवार में पूरी तरह मातम छाया हुआ है।

Published on:
20 Oct 2018 03:09 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी