गाज़ियाबाद

पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को लगी गोली, देखें वीडियो

खबर की मुख्य बातें- -साहिबाबाद पुलिस को सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश एक नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं -पुलिस ने अपना जाल बिछाया और एक गाड़ी में सवार होकर आते दिखाई दिए -पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा के उद्देश्य से बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की गई जो कि एक बदमाश को जा लगी

2 min read
encounter
पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़, 25 हजार के इनामी को लगी गोली, देखें वीडियो

गाजियाबाद। जनपद के साहिबाबाद इलाके के मोहन नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 25,000 के एक इनामी बदमाश को गोली लगी। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम महराज सुलेमानी है और यह साहिबाबाद से अलग-अलग इलाकों में सफर करने वाली सवारियों को लूट लिया करता था। इसके 2 साथी मौका देख कर फरार होने में सफल हुए।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से स्थानीय लोगों द्वारा कुछ ऐसी शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग ऑटो में यात्रियों को बैठा लेते हैं और उनके साथ एकांत में जाते ही लूटपाट की वारदात को अंजाम दे डाले हैं। हाल में ही साहिबाबाद इलाके में ऐसा मामला सामने आया था। जिसके बाद से पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और इस गैंग की तलाश में जुट गई।

मंगलवार को थाना साहिबाबाद पुलिस को सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश एक नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और एक गाड़ी में सवार होकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर ही सीधा फायर कर दिया। इसी दौरान पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षा के उद्देश्य से बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की गई जो कि एक बदमाश को जा लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।

इस दौरान इसके दो अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान मेहराज के रूप में हुई है। जिस पर ₹25000 का इनाम भी घोषित है। इसके द्वारा हाल में ही कुछ सवारियों के द्वारा लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिन्हें मेहराज द्वारा कबूल कर लिया गया है। बाकी इसका अन्य अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

Published on:
16 Jul 2019 07:35 pm
Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से