गाज़ियाबाद

गाजियाबाद के पॉश इलाके पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गाेली

लोहियानगर में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

2 min read
Ghaziabad

गाजियाबाद. सिहानी गेट इलाके के रिहायशी इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पॉश इलाके के पास हुए इस एनकाउंटर में कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें
किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों में से एक गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में लेकर नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती कराया।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने दोनों बदमाशों को बाइक पर रोकने की कोशिश की तो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मालीवाड़ा इलाके से बदमाशों का पीछा करना शुरु किया और पॉश इलाके लोहियानगर आमना-सामना हो गया। आपको बता दें कि लोहिया नगर इलाके में ही तमाम वीआईपी लोगों के आवास हैं। यहां बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरा बाइक लेकर भागने में कामयाब हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बदमाश का नाम अबरार बताया जा रहा है, जो गौतमबुद्ध नगर के दादरी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक अबरार पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई जिलों की पुलिस को उसकी तलाश थी। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी का कहना है कि दो बदमाश किसी वारदात की फिराक में थे। मुठभेड़ के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई है। एक बदमाश को गोली लग गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा है। पुलिस ने बदमाश की पिस्टल भी मौके से बरामद कर ली है। उन्होंने कहा कि दूसरे बदमाश को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
04 Nov 2017 09:37 am