गाज़ियाबाद

भाजपा सांसदों के उपवास को लेकर सपा के इस पूर्व मंत्री ने दिया बड़ा बयान, मची खलबली

विपक्ष द्वारा संसद के कामकाज में बाधा पहुंचाने के विरोधल में पीएम मोदी सहित गुरुवार को भाजपा सांसदों ने किया था उपवास

2 min read

गाजियाबाद। संसद के सत्र को प्रभावित किए जाने पर कल विपक्षी दलों के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देशभर के सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं ने एक दिन का उपवास रखा था।

ये भी पढ़ें

सपा विधायक के घर में था मातम, जीत की खबर सुनते ही इस नेता ने किया ऐसा काम

महानगर में भी केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने वाल्मीकि पार्क पहुंचकर उपवास कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने गांधीगिरी तरीके से विपक्षी दलों का विरोध किए जाने की बात कही थी। अब इस मामले में सपा के पूर्व मंत्री राकेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। राकेश यादव ने सांसदों के उपवास करने को ड्रामा करार दिया है।

शहर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें पत्रकारों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के उपवास रखे जाने को लेकर सवाल किए जाने पर पूर्वमंत्री और वर्ममान एमएलसी राकेश यादव ने बयान दिया कि जनता को मूर्ख बनाने के लिए भाजपा सांसदों की तरफ से इस तरीके का ड्रामा किया गया है। रेप के केस में फंसे उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक को बचाने के लिए भीतर खाने कोशिश की जा रही है।

बेहतर होता कि अगर ये उपवास रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए किया जाता। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मुन्नी ने भी इस मामले में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव को देखते हुए अब भाजपाइयों की तरफ से तरह-तरह की कोशिशें करके जनता का मोहभंग करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा सरकार जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतर रही है। उपवास करना है तो करें लेकिन कठुआ गैंगरेप और उन्नाव रेप में पीड़ितों को न्याय दिलाने की भी कोशिश की जानी चाहिए। पीएम मोदी और सीएम योगी इसके लिए जनता से माफी मांगे।

ये भी पढ़ें

धुर विरोधी आजम खान ने RSS की तारीफ में कही ये बातें, देखें वीडियो
Published on:
13 Apr 2018 04:24 pm
Also Read
View All
जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध