गाज़ियाबाद

Facebook फ्रेंड बनकर कराया धर्म परिवर्तन फिर नर्क सी बना दी युवती की जिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादनगर पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जाे युवतियों से Facebook पर दाेस्ती करता है और उनकी जिंदगी बर्बाद कर देता है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2020, 4:22 PM IST
rape
rape

गाजियाबाद। अगर आपकाे फेसबुक ( Facebook ) पर अंजान लाेगाें से दाेस्ती करना पसंद हैं ताे यह खबर आपके लिए ही है। मुरादनगर पुलिस ने एक ऐसे युवक काे गिरफ्तार किया है जिसने एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती ( fake facebook friend ) कर उसका धर्म परिवर्तन कराकर शादी रचाई और शादी के बाद युवती का जीवन नरक बना दिया।

थाना मुरादनगर पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने पहले युवती से फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में उसका धर्म परिवर्तन काराकर उससे शादी कर ली । इसके बाद युवक ने दोबारा से एक युवती से शादी कर ली। पहली युवती से अब आरोपी युवक 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। परेशान हाेकर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की ताे पुलिस ने आराेपी युवक काे गिरफ्तार कर लिया। ।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि एक युवती ने थाना मुरादनगर में तहरीर देते हुए बताया था कि, मुरादनगर के ही रहने वाले एक युवक जुबेर अंसारी ने तीन पहले फेसबुक पर उसके साथ दाेस्ती की। युवती का आरोप है कि दोस्ती होने के बाद युवक ने उसे मुरादनगर के दुहाई स्थित एक होटल में कमरा बुक कर बुलाया और वहांं उसके साथ दुष्कर्म किया। वह लगातार शादी का झांसा देता रहा उसके बाद से युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

आराेपाें के अऩुसार युवक ने युवती का धर्म परिवर्तन करा दिया और उससे शादी की। अब किसी दूसरी लड़की के साथ इसी तरह से शादी कर ली है। युवती के अनुसार अब युवक उससे दस लाख रुपये की मांग कर रहा है। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आराेपाें काे गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
25 Jun 2020, 4:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान