23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSP ऑफिस और नगर निगम में कोरोना ने दी दस्तक, 835 पहुंची मरीजों की सख्या

Highlights: -जिले में मिले कुल 18 संक्रमित, अब संख्या हुई 835 -मौतों का आंकड़ा बढ़कर 64 हो गया है -एक्टिव केसों की संख्या 233 हो गई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 25 Jun 2020, 2:44 PM IST

coronavirus-1583402593-1586426077.jpg

corona in nagaur

मेरठ। मेरठ में कोरोना के 18 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख 835 हो गई है। इनमें निगम का हाउस टैक्स विभाग का एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं निगम का बाबू कोरोना संक्रमित आने के बाद निगम और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : 92 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को चटाई धूल, दो बार आ चुका है हार्ट अटैक, लोगों से की ऐसी अपील

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सभी विभागों को खोलने की अनुमति प्रदेश सरकार दी गई थी। तब से ये कर्मचारी भी कार्यालय जा रहा था। यह पता लगाया जा रहा है कि इसके संपर्क में और कितने लोग आए हैं। वहीं आज एक प्राइवेट डेंटल कालेज की लेक्चरार भी कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इनके अलावा चार हाउसवाइफ भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। सुभारती चौकी का एक सब इंस्पेक्टर भी संक्रमित पाया गया है। सब इंस्पेक्टर का नाम राहुल चौधरी है। राहुल जानी ब्लाक के थाना जानी में रहता था।

यह भी पढ़ें: कोरोना से मरे लोगों के परिजनों ने बनाई दूरी, मोक्ष के आखिरी सफर का इंतजार कर रही अस्थियां

एसएसपी कार्यालय में कार्यरत एक एसएसआई भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस एएसआई का नाम सुनील कुमार है। यह सुंदर सिंह के कांटेक्ट में आकर पाजिटिव हुआ है। वहीं ज कोरोना से दो लोगों की मौत हुई है। जिले में अब कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 64 हो गया है। एक्टिव केसों की संख्या 233 हो गई है। जबकि कोरोना पाजिटिव केसों की कुल संख्या अब तक 835 पहुंच चुकी है। यानी अब आंकड़ा हजार को छूने को तैयार है। आज 20 मरीजों को अस्पताल से छुटटी भी मिल गई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग