23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: अगले 48 घंटे में इन इलाकों में मानसून देगा दस्तक, मौसम होगा सुहावना

Highlights: -गर्मी-उमस से मिलेगी राहत -होगी झमाझम बारिश -24 घंटे में मिल चुकी मानसून की आहट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 25 Jun 2020, 2:17 PM IST

मेरठ। वेस्ट यूपी में मानसून दस्तक देने जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले 15 दिन पहले वेस्ट यूपी में मानसून आ रहा है। मानसून के आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, क्योंकि सप्ताहभर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। वैसे इस बार मौसम ने जितने रंग दिखाए हैं। पिछले दशक में ऐसा कभी नहीं हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटे में मानसून वेस्ट यूपी और दिल्ली-एनसीआर को कवर करते हुए उत्तराखंड निकल जाएगा। इसलिए अगले 48 घंटे में मानसून की बारिश से वेस्ट यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Amrapali Group को फायदा पहुंचाने वाले अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा, ED जल्द कर सकती है पूछताछ

मेरठ समेत वेस्ट यूपी के जनपदों के लोगों को मानसून आने की आहट पिछले 24 घंटे में मिल चुकी है। दो दिन पहले हुई बारिश से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में धूप के साथ बादल छाए रहे और हवा में ठंडक बनी रहने से लोगों को गर्मी का कम एहसास हुआ। यही स्थिति बुधवार की सुबह भी रही थी। प्री-मानसून बारिश व अब मानसून के दस्तक देने से मौसम में और भी बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: 26 जूून को 2.5 लााख लोगों को मिलेगा रोजगार, पीएम मोदी और सीएम योगी रहेंगे मौजूद

मौसम में इस बार काफी बदलाव देखने को मिला है। मार्च से लेकर मई तक जमकर बारिश हुई तो उसके बाद काफी गर्मी भी बढ़ी। गर्मी और उमस के कारण लोग अब मानसून का इंतजार करने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून भी जल्दी आ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि बुधवार से मानसून के दिल्ली समेत पूरे वेस्ट यूपी में आने के आसार हैं। अगले 48 घंटे में मानसून दिल्ली-एनसीआर ओर वेस्ट यूपी को कवर करके उत्तराखंड की ओर बढ़ जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग