गाज़ियाबाद

सावधान! घर शिफ्ट करते समय चुनें सही पैकर्स एंड मूवर्स नहीं तो आपके साथ भी हो जाएगा ये काम

फर्जी मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद. थाना इंदिरापुरम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मूवर्स एंड पैकर्स के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक, सोफे, अलमारी, फ्रिज आदि घरेलू सामान बरामद किया है।

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में एक ऐसा गैंग पिछले काफी समय से सक्रिय था, जो कि खासतौर से नौकरीपेशा लोगों को अपना निशाना बनाता था। दरअसल, नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर इधर से उधर होता रहता और उन्हें सामान ले जाने के लिए मूवर्स एंड पैकर्स की आवश्यकता होती थी। इन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए इस गैंग ने एक फर्जी कंपनी बनाई हुई थी, जिसके द्वारा वे मूवर्स एंड पैकर्स का भरपूर प्रचार किया करते थे और लोगों का सामान इधर से उधर करने के नाम पर बड़ी ठगी को अंजाम दिया करते थे।

हाल में ही इंदिरापुरम में रहने वाले विकास गुप्ता के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। विकास गुप्ता ने मूवर्स एंड पैकर्स की इस कंपनी के सदस्यों से अपने सामान को ट्रांसफर किए जाने की बात कही थी। इसके बाद इस कंपनी के लोग उनके घर पहुंचे और बाकायदा पूरे घर का सामान पैक कर गाड़ी में लोड कर दिया और गाड़ी को लेकर चंपत हो गए। जब विकास गुप्ता ने कंपनी को फोन लगाया तो कोई संतुष्टि वाला जवाब नहीं मिल पाया। इसके बाद विकास गुप्ता ने थाना इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अपना जाल बिछाया और आखिरकार मूवर्स एंड पैकर्स के इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ के बाज उन्होंने गैंग के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने इनके बताए स्थान पर छापा मारा तो वहां से सोफे, अलमारी, फ्रिज, कूलर आदि घरेलू सामान बरामद किया गया।

इस मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि यह गैंग पिछले काफी समय से यहां सक्रिय था। इस गैंग ने एक फर्जी मूवर्स एंड पैकर्स की एप्लीकेशन बनाई हुई थी। जिसके जरिए यह गैंग काफी लोगों को अपना शिकार बना चुका है। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी है, जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
07 Apr 2018 12:37 pm
Also Read
View All
‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन