गाज़ियाबाद

किसान आंदोलन: 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान, सुबह 11 बजे से इतने बजे तक न निकलें घर से बाहर!

Highlights: -कृषि बिलों को वापस कराने की जिद्द पर अड़े किसान -किसान यूनियनों ने भारत बंद का किया ऐलान -भारत बंद के दौरान एंबुलेंस आदि को नहीं रोका जाएगा
2 min read
maxresdefault.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद। कृषि बिल का विरोध करने वाले किसानों को गाजियाबाद के यूपी गेट पर 11 दिन हो गए हैं। एक तरफ किसान अपनी जिद पर अड़े हुए हैं कि सरकार तीनों कृषि बिलों को वापस लें तो वहीं सरकार ने साफ तौर पर यह कहा है कि बिल के अंदर संशोधन किया जा सकता है, लेकिन बिल वापस नहीं होगा। जिसके चलते अब किसान और सरकार के बीच में लगातार टकराव बढ़ने की संभावना बन गई है। इस कड़ी में किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।

इस पूरे मामले में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार के द्वारा जो यह तीनों बिल बनाए गए हैं, वह किसान विरोधी हैं। ऐसे में किसानों के हित को ध्यान रखते हुए सरकार को तत्काल प्रभाव से वापस लेना चाहिए। एक तरफ प्रधानमंत्री किसानों को देश का अन्नदाता बोलते हैं और किसानों पर गर्व करने की बात कहते हैं। वहीं दूसरी तरफ किसान विरोधी बिल लाकर किसान को नरक में धकेलने का कार्य किया है। जब तक सरकार तीनों बिल वापस नहीं लेती तब तक किसान टस से मस नहीं होंगे। अब 8 तारीख को भारत बंद का ऐलान है। यदि सरकार किसानों की बात नहीं मानती तो इस बार किसानों का गुस्सा झेलने को तैयार रहें।

राकेश टिकैत ने कहा है कि 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक पूरी तरह भारत बंद रहेगा और आकस्मिक सेवाओं से जुड़े वाहन एंबुलेंस और छात्रों को इससे अलग रखा जाएगा। यानी इन्हें आने जाने की छूट दी जाएगी। इनके अलावा पूरी तरह भारत बंद रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि किसानों के इस आंदोलन को अब बड़ी संख्या में जनसमर्थन मिल रहा है। इसलिए इस बार 8 दिसंबर को भारत बंद ऐतिहासिक होगा।

Published on:
07 Dec 2020 09:36 am
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी