4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से

IPS Dhawal Jaiswal Latest News: सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC क्रैक किया था। जानिए उनसे जुड़े 2 बड़े किस्से।

3 min read
Google source verification
ips dhawal jaiswal who rose to prominence after surya murder case cracked upsc without coaching 2 stories

सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल लेटेस्ट न्यूज। फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

IPS Dhawal Jaiswal Latest News: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में बकरीद के दिन 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था और प्रदेश से बाहर भागने की तैयारी कर रहा था। इसी सिलसिले में वह अपने कुछ परिचितों से पैसे लेने खोड़ा इलाके में आने वाला था।

गाजियाबाद एनकाउंटर केस अपडेट

मामले की जानकारी देते हुए DCP धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि वह खोड़ा क्षेत्र में पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके के प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

रोकने पर पुलिस टीम पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 2 बजे वसुंधरा की तरफ से बाइक पर आ रहे एक युवक को जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया। आरोप है कि पुलिस को देखकर उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन उसने भागते समय कई राउंड गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। अब आपको बताते हैं आरोपी का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम के मुखिया IPS धवल जायसवाल से जुड़े 2 किस्सों के बारे में।

किस्सा 1: बिना कोचिंग के क्रैक की UPSC परीक्षा

IPS धवल जायसवाल की सफलता की कहानी देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जाती है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा और कठिन परिश्रम के दम पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की।

कोचिंग के बिना की तैयारी

धवल जायसवाल ने UPSC जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा की तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने स्वयं अध्ययन, सही रणनीति और अनुशासित दिनचर्या के बल पर परीक्षा की तैयारी की और सफलता प्राप्त की। कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम यह रहा कि धवल जायसवाल का चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अलग पहचान बनाई।

किस्सा 2: प्रोफेसर की नौकरी छोड़ चुनी पुलिस सेवा

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में आने से पहले धवल जायसवाल शिक्षण क्षेत्र से जुड़े हुए थे। वह प्रोफेसर के रूप में कार्य कर चुके हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा देने की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने भीतर प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना संजो रखा था।

प्रशासनिक सेवा में जाने का लिया निर्णय

IPS धवल जायसवाल ने शिक्षण क्षेत्र की नौकरी छोड़कर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का निर्णय लिया। यह कदम आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने उद्देश्य को प्राथमिकता देते हुए पूरी तरह तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया और सफलता हासिल की।

हाफ से लेकर फुल एनकाउंटर्स का रहे हिस्सा

गाजियाबाद में हुए एनकाउंटर से लेकर अपने पुलिस करियर के दौरान धवल जायसवाल 150 से अधिक हाफ एनकाउंटर (पुलिस मुठभेड़ों में अपराधियों के घायल होने की घटनाओं) का हिस्सा रहे हैं। इसके अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग के क्षेत्र में उनका अनुभव उन्हें प्रदेश के सक्रिय IPS अधिकारियों में शामिल करता है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग