17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन को अवैध तरीके से कब्जा कर बना था बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले का मकान, जानें पूरा मामला

Surya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड के आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था मकान। प्रशासन ने दिया गिराने का नोटिस, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई। जानें पूरा मामला...

2 min read
Google source verification
criminals on police radar, ghaziabad encounter case update

सूर्या हत्याकांड के आरोपी का मकान अवैध | फोटो सोर्स- patrika.com

Surya Murder Case Update: बकरीद के दिन हुए सूर्या हत्याकांड में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। सूर्या की हत्या करने वाले आरोपी का मकान पूरी तरह से गैरकानूनी तरीके से बना था। प्रशासन की जांच में सामने आया है कि उसने सरकारी जमीन पर कब्जा करके अपना घर खड़ा किया था। अब इस मकान को गिराने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

सरकारी बंजर जमीन पर कर रखा था कब्जा

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, मुख्य आरोपी ने कानून तोड़कर एक सरकारी बंजर जमीन पर जबरन कब्जा किया और उस पर अपना मकान खड़ा कर लिया। जब पुलिस और प्रशासन ने सूर्या की हत्या के बाद मुख्य आरोपी के बारे में छानबीन शुरू की, तब जाकर इस अवैध कब्जे का पता चला।

प्रशासन ने थमाया नोटिस, कभी भी चल सकता है बुलडोजर

इस मामले में सरकारी अधिकारियों ने सख्त कदम उठाया है। प्रशासन की तरफ से मकान को गिराने का नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं प्रशासन आगे की कारवाई की तैयारी में लग गया है।

कार्रवाई के डर से किरायेदारों ने खाली किया मकान, सामान समेटकर भागे

सूर्या मर्डर केस के मुख्य आरोपी के घर पर जैसे ही प्रशासन ने ढोल बजवाकर नोटिस चिपकाया, वैसे ही वहां हड़कंप मच गया। इस मकान की पहली मंजिल पर करीब एक महीने पहले ही एक परिवार किराए पर रहने आया था। लेकिन मर्डर के बाद से इलाके में बने तनाव और अब प्रशासन द्वारा मकान को गिराने की तैयारी को देखते हुए, किरायेदारों ने डर के मारे मंगलवार को अपना सारा सामान समेटा और तुरंत घर खाली कर दिया।

देर रात आरोपी के घर पर हंगामा, भीड़ ने की गेट तोड़ने की कोशिश

सोमवार की आधी रात को कुछ लोगों ने आरोपी के मकान पर धावा बोल दिया और उसके घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि रात को अचानक गली में जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब लोग अपने घरों से बाहर आए, तो देखा कि कुछ लोग मुख्य आरोपी के घर का गेट तोड़ रहे थे। हंगामा बढ़ते देख तुरंत पुलिस को इसकी खबर दी गई। पुलिस के आते ही तोड़फोड़ करने वाले लोग मौके से भाग निकले। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

बाइक के विवाद में पिता ने कहा था- 'कहानी खत्म कर दो'

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मृतक सूर्या चौहान और आरोपी पहले दोस्त थे। घटना वाले दिन दोपहर में बाइक चलाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि उसने इसकी शिकायत अपने पिता नवाब से की। इसके बाद पिता नवाब ने ही बेटे और उसके दोस्तों के साथ मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की खौफनाक साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, पिता ने ही कहा था कि आज इसकी कहानी खत्म कर दो, जिसके बाद आरोपियों ने सूर्या पर हमला कर दिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग