
सूर्या मर्डर केस के आरोपी के जनाजे में पहुंचे थे 3 लोग, PC- Patrika
गाजियाबाद : सूर्या हत्याकांड में मुख्य नाबालिग आरोपी का शव शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने के बाद गुपचुप तरीके से गाजियाबाद के विजयनगर स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया। जनाजे में बेहद कम लोग शामिल हुए, सिर्फ आरोपी के चाचा, मौसा समेत कुल तीन रिश्तेदार ही कंधा देने पहुंचे। उसका भाई तक मौजूद नहीं था। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और जनाजा अत्यंत गोपनीयता के साथ पूरा किया गया।
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दिन 17 वर्षीय कक्षा 11 के छात्र सूर्या प्रताप चौहान की निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि नाबालिग मुख्य आरोपी समेत सात लोगों ने सूर्या को बहकाकर चाकू मार दिया। सूर्या घायल हालत में अस्पताल पहुंचा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया था।
पुलिस ने मामले की तेजी से जांच की और मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। शनिवार को खोड़ा क्षेत्र में पुलिस टीम से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मुठभेड़ के बाद आरोपी के पिता नवाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की मां, भाई-भाभी और अन्य परिजन वारदात के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।
आरोपी के चाचा आबिद (या आविद) ने बताया कि परिवार शव को बुलंदशहर के स्याना स्थित पुश्तैनी गांव ले जाना चाहता था, लेकिन सुरक्षा कारणों और संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने इजाजत नहीं दी। अंत में गाजियाबाद के विजयनगर कब्रिस्तान में ही शव को रात के समय गुपचुप तरीके से दफना दिया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया, 'आरोपी का जनाजा उठा तो चार लोग भी नहीं जुटे।' आरोपी के पिता की 2023 में दूसरी शादी के बाद परिवार में दरार आ गई थी। सौतेली मां और अन्य सदस्यों का किसी से संपर्क नहीं था, जिसकी वजह से अंतिम संस्कार में भी परिवार का साथ नहीं मिला।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है। कई लोगों ने लिखा, 'अपराध की राह चुनने वालों को सबक मिलना चाहिए। जिसके जनाजे में चार लोग भी न आएं, उसकी क्या औकात? कुछ यूजर्स ने इसे अपराधियों के लिए चेतावनी बताया, तो कुछ ने पूरे परिवार और अन्य आरोपियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच जारी रखते हुए कहा है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सूर्या के परिवार ने मुख्य आरोपी के अलावा बाकी छह आरोपियों पर भी कड़ी कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
Published on:
03 Jun 2026 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
