गाज़ियाबाद

CAA Protest: ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान पर बलवाइयों को भड़काने का केस दर्ज, इस पोस्‍ट को बनाया आधार- Video

Highlights गाजियाबाद की शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा गाजियाबाद के में भी भीड़ ने पुलिस पर किया था पथराव सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने का लगाया आरोप

2 min read

गाजियाबाद। दिल्ली (Delhi) ओखला (Okhla) से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक (MLA) अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) पर गाजियाबाद (Ghaziabad) की शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। उन पर लोगों को भड़काने और दंगाइयों को बढ़ावा दिए जाने का आरोप लगा है। अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दंगा करने के लिए भड़काया है। इसके लिए उन्‍होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

आरोप है कि इसके बाद गाजियाबाद में भी बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आए और जमकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर पथराव किया। साथ ही उन्‍होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस पूरे मामले में गाजियाबाद के रहने वाले युवक ने शहर कोतवाली (Kotwali) में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये आरोप लगाए

न्‍यू पंचवटी कॉलोनी के रहने वाले हरिओम पांडे ने अमानतुल्लाह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हरिओम पांडे ने बताया कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ने सरकार द्वारा बनाए गए कानून का विरोध करने वाले लोगों को बढ़ावा दिया है। उनके इस बढ़ावे के कारण ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आए थे। हरिओम ने बताया कि 18 तारीख को विधायक अमानतुल्लाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। उन्‍होंने कहा था कि दिल्ली में हुए बवाल के बाद जख्मी युवक को पांच लाख रुपये की धनराशि और दिल्ली वक्फ बोर्ड में पक्की नौकरी दी जाएगी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इसके अलावा 20 दिसंबर को उन्‍होंने बवाल में घायल हुए युवक को पांच लाख रुपये और सरकारी नौकरी दिए जाने का सबूत सोशल मीडिया पर वायरल किया था। गाजियाबाद में भी इसका असर देखने को मिला। इस वजह से उनके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह कहा एसएसपी ने

इस बारे में गाजियाबाद के एसएसपी (SSP) सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद निवासी युवक ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दंगा भड़काने और उपद्रव करने वाले लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसमें युवक ने सबूत भी पेश किए थे। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
24 Dec 2019 10:07 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी