गाज़ियाबाद

छात्र के साथ पांच दोस्तों ने ही किया सामूहिक कुकर्म, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में डाली राॅड

गाजियाबाद के मोदीनगर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 1:38 PM IST
DEMO PIC
छात्र के साथ पांच दोस्तों ने ही किया सामूहिक कुकर्म, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में डाली राॅड

गाजियाबाद।गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में 12वीं क्लास के स्टूडेंट के एक एेसी वारदात हुर्इ।जिसे जानकर हर कोर्इ हैरान रह जाए।दरअसल छात्र ने आरोप लगाया कि पांच लड़कों ने उसे घेरकर उसके साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जाति से संबंधित शब्द कहें आैर प्राइवेट पार्ट में राॅड डाल दी।इसके साथ ही वीडियो भी बनार्इ।इस मामले की शिकायत पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को दी।वहीं परिजनों की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी लड़कों का पता लगाने में जुटी है।

छात्र आरोपी दोस्तों ने ही कर दी एेसी हरकत

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में निवासी एक नाबालिग छात्र यहां परिवार के साथ रहता है। वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है।पीड़ित का आरोप है कि दो दिन पहले वह ट्यूशन से वापस लौटकर अपनी बाइक को ठीक कराने जा रहा था।इसी दौरान उसके ही साथी पांच दोस्तों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोप है कि वह उसे मारपीट करते हुए एक दुकान में ले गये। जहां आरोपियों ने उसके सामूहिक कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में राॅड डाली दी। जिस से वह बूरी तरह जख्मी हो गया। छात्र के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की चल रही है तलाश

मामले में मोदीनगर पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्र को लड़कों ने दुकान में खींच कर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित काफी डरा हुआ है ।और घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। लड़के के प्राइवेट पार्ट में चोट भी आई है। आरोप यह भी है कि यह घिनौनी हरकत आरोपियों ने कैमरे में भी कैद की । और उसे वायरल करने की धमकी दी।आरोपियों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराआें में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Published on: