गाज़ियाबाद

जिम ट्रेनर को कार से उतारकर चार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, देखें Video

Highlights- गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम की घटना- बदमाशों ने रात साढ़े दस बजे दिया वारदात को अंजाम - हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस की दो टीम
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2019, 12:34 PM IST
gzb.jpg

गाजियाबाद. कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में बुधवार रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार चार बदमाशों ने एक जिम ट्रेनर पर गोलियां बरसा दीं। बदमाशों की इस फायरिंग में जिम ट्रेनर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से मौके से फरार हो गए। इसके बाद आनन-फानन में जिम ट्रेनर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि देर रात जिम संचालक (बैंक कर्मचारी) एकलव्य अपना जिम बंद करके घर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक सवार चार बदमाश पहुंचे आैर एकलव्य को जिम के नीचे ही गाड़ी से बाहर निकालकर ताबड़तोड़ फायरिग कर दी। इस दौरान एकलव्य के दोनों पैरों में गोलियां लगी, जिससे जमीन पर ही गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिम ट्रेनर एकलव्य को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी सिटी मनीष मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पीड़ित एकलव्य खतरे से बाहर है। पीड़ित की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीम गठित कर दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Published on: