गाज़ियाबाद

दिवाली पर बधाई देने के बाद युवक को घर से रेलवे स्टेशन ले गये दोस्त और फिर कर दिया ये कांड- देखें वीडियो

Highlights दिवाली की बधाई देने पहुंचा था पड़ोसी दोस्त बधाई देने के बाद दोस्त को बाजार ले जाने के बहाने घर से ले गया बाहर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आरोपियों ने युवक पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
2 min read
Feature image

गाजियाबाद। जहां एक तरफ देशभर में लोग दिवाली का पर्व बड़े धूमधाम से मना रहे थे। वहीं गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके में आपसी विवाद में दोस्त ने ही अपने दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी दोस्त पहले युवक के घर दिवाली की बधाई देने पहुंचा और फिर उसे बाजार जाने के बहाने बाहर लेकर चला गया। यहां रेलवे स्टेशन के पास आरोपियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। राहगीर की सूचना पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी फरार हो गये। परिजनों द्वारा थाना कवि नगर में शिकायत दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बधाई देने पहुंचा था दोस्त, युवक को घर से ले गया था बाहर

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के महरौली गांव में राजवीर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक 20 वर्षीय बेटा रवि दिवाली के दिन अपने घर पर मौजूद था। शाम के वक्त गांव में ही रहने वाला उसका दोस्त सोनू रवि के घर पहुंचा। उसने पहले तो दोस्त रवि को दिवाली की बधाई दी। इसके बाद बाजार से सामान खरीदने के लिए कह कर उसे घर से बुलाकर ले गया था। जब देर रात तक भी रवि घर पर नहीं लौटा, तो घरवालों ने बेटे का फोन लगाया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसी दौरान गांव के ही किसी शख्स द्वारा परिजनों को सूचना मिली कि उसका कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हो रहा है। और उसकी रेलवे ट्रैक के पास पिटाई की जा रही है। जैसे ही घर वालों ने यह बात सुनी तो सभी लोग मौके पर दौड़े। मृतक रवि के भाई ने बताया कि जब वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे, तो उस वक्त भी रवि की लाठी-डंडों से पिटाई की जा रही थी। जैसे ही उन्होंने रवि के परिजनों को देखा तो मौके से भाग गये। परिजन आनन फानन में रवि को उठाकर अस्पताल ले गये, लेकिन रास्ते में ही रवि ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

क्षेत्राधिकारी आतिश कुमार ने बताया कि थाना कवि नगर इलाके के गांव महरौली में रहने वाले राजवीर के द्वारा थाना कवि नगर में तहरीर दी गई है। इसमें बताया कि उसके 20 वर्षीय पुत्र रवि को पड़ोस में ही रहने वाला सोनू पुत्र ज्ञानी बुलाकर ले गया था। जिसके बाद आपस में इनका कोई झगड़ा हुआ और उस दौरान रवि को उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के पिता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Published on:
28 Oct 2019 04:07 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी