1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटाखों से तेज आवाज को लेकर दिवाली की रात दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग हुए घायल

Highlights पटाखें फोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे दोनों पक्षों की तरफ से कई लोग हुए घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया

2 min read
Google source verification

ग्रेटर नोएडा। जहां सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के चलते दिल्ली एनसीआर में तेज आवाजों के पटाखों पर रोक लगा दी थी। उसके बावजूद लोगों में तेज आवाज वाले पटाखें जलाने का क्रेज कम नहीं हो रहा है। इसकी वजह से ही दिवाली की रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल गये। दोनों पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे नजर आये। घंटे भर चले इस खूनी संघर्ष के बाद सूचना मिलने पर मौके पहुंची नॉलेज पार्क पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिवाली के दिन एसपी ने उठाया चौंकाने वाला कदम, जिले के थानों में तैनात पुलिसकर्मियों में मची खलबली

इस वजह से दोनों पक्षों में चल गये लाठी-डंडे

जानकारी के अनुसार, तुगलपुर गांव में दो परिवार किराये में रहते है। वह दिवाली की रात लक्ष्मी मां की पूजा-अर्चना कर पटाखें जलाने मकान की छत पर पहुंच गये। यहां दोनों ही पक्ष पटाखें जला रहे थे। इसबीच तेज आवाज के पटाखें जलाने को लेकर दोनों पक्षों में कंपटीशन शुरू हो गया। कंपटीशन होते हुए दोनों किरायेदारों में कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद लाठी-डंडे व खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के लिए कई लोग आ पहुंचे। घंटों चले लाठी-डंडे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

दिवाली के अगले ही दिन खेत में पड़ी मिली महिला, देखते ही ग्रामीण की निकल गई चीख- देखें वीडियो

आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष बाहर के रहने वाले है। वह दोनों यहां किराये पर रहते है और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है। दोनों ही पक्षों के बीच तेज आवाज में प्रदूषण वाले पटाखे छोडऩे को लेकर विवाद हो गया था।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग