गाज़ियाबाद

भाजपा के कार्यालय पर लगा ताला, जानिए क्यों

अब क्षेत्रीय कार्यालय में काम चलाएंगे कार्य़वाहक अध्य़क्ष, लंबे समय से बकाया था बिजली का बिल था

2 min read
ghaziabad
bjp mahanagar office locked due to leaders storke

गाजियाबाद। प्रदेश की सत्ता मे रहने वाली भारतीय जनता पार्टी कार्य़कर्ताओं के कारनामों की वजह से हमेशा से चर्चा में बनी रहती है। गाजिय़ाबाद में भाजपा के महानगर अध्यक्ष की कुर्सी गए दो तीन दिन ही बीते है और अब पार्टी के महानगर कार्य़ालय पर ताला लटका दिय़ा गया है। संगठन में अलग अलग धड़ो मे बटे लोग इसे गुटबाजी के तौर पर देख रहे है। वहीं इसका कारण काफी समय से बकाया बिजली का बिल बताया जा रहा है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष ने लगाया ताला

भाजपा सूत्रों के मुताबिक भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने इस कार्यालय पर ताला लगाया है। बताया जा रहा है कि नए अध्यक्ष की घोषणा के बाद में कार्यालय पर ताला लगा। कार्य़कर्ताओं के पूछने पर बताया गया कि ये प्रापर्टी शहर विधायक और खाद्य रसद मंत्री अतुल गर्ग है। उन्ही के कहने पर ये ताला लगाया गया है। ऐसा भी कहा गया कि काफी समय से दफ्तर का बिजली बिल बकाया था। लेकिन चुनाव के चलते इसे खाली करने के समीकरण नहीं बन पाए। वहीं पार्टी के कुछ लोग इसे गुटबाजी के तौर पर देख रहे है।

पश्चिमी यूपी कार्यालय से चलाना पडेगा काम

बीजेपी के महानगर कार्यालय पर ताला लगने के बाद में अब नए अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी को नेहरूनगर स्थित पश्चिमी यूपी कार्यालय़ से अपना काम चलाना पडेगा। पार्टी में इस बात को लेकर मंथन किय़ा जा रहा है कि गाजियाबाद शहर में कहां पर महानगर कार्यालय बनाया जाय।

गुटबाजी खत्म करने के लिए मिली जिम्मेदारी

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र सिसौदिया के माता का निधन होने के कारण सभी लोग वहां पहुंचे। इसलिए इस मामले ने तूल नहीं पकड़ा। मंत्री अतुल गर्ग और विधायक सुनील शर्मा संगठन पर अपने गुट का कब्जा चाहते हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इसी गुटबाजी को खत्म करने और 2019 के लोकसभा चुनाव में संगठन को धारदार बनाने के लिए मानसिंह गोस्वामी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

महानगर अध्यक्ष का कहना

महानगर अध्यक्ष मान सिंह ने गुटबाजी की बात से साफ इंकरा किया। उन्होने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। हम सभी एकजुट हैं और सभी अब तक मिलकर काम करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। यदि कोई बात भी है तो हम लोग आपस में मिल बैठकर इसे सुलझा लेंगे।

Updated on:
30 Dec 2017 12:32 pm
Published on:
30 Dec 2017 12:25 pm
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो