गाज़ियाबाद

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर सील किया गया Ghaziabad-Delhi Border

. नोएडा ने दिल्ली से आने वालों को नहीं दी थी परमिशन. अब गाजियाबाद जिला प्रशासन ने भी बॉर्डर किया सील  
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2020, 5:05 PM IST
border.png

गाजियाबाद। कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन 4.0 किया हुआ है। इसी बीच दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर खोला गया। लेकिन अब दौबारा से सील कर दिया गया है। कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होते देख डीएम यह फैसला लिया है।

दरअसल, लॉकडाउन 4.0 के दौरन शर्तो के साथ यूपी के हर जिले में छूट दी गई थी। दुकानदारों से भी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। हालांकि, दिल्ली—गाजियाबाद बॉडर खुलने के बाद कोरोना संक्रमित मामलों को इजाफा देखा गया। जिसके बाद गाजियाबाद के डीएम ने बॉर्डर को सील किया है।

लॉकडाउन 4.0 में नोएडा—दिल्ली बॉर्डर को खोला नहीं गया था। गौतमबुद्ध् नगर प्रशासन और पुलिस कमिश्नर ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए सरकार से दिशा—निर्देश मिलने की बात कहीं थी। हालांकि, अभी नोएडा—दिल्ली बॉडर खोला नहीं गया है। उधर गाजियाबाद प्रशासन ने बॉर्डर सल कर दिया है।

Updated on:
25 May 2020, 5:05 PM IST
Published on: