गाज़ियाबाद

पटाखे छोड़ने से नहीं माना पड़ोसी तो युवक ने पुलिस बुलाने के लिए लगाई यह जुगत

Highlights . फायरिंग की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस . 100 नंबर पर दी थी कॉल कर फायरिंग की सूचना. फायरिंग की सूचना निकली फर्जी  
less than 1 minute read
pol.png

गाजियाबाद। प्रशासन की तरफ से दिवाली के मौके पर पटाखे जलाने का समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान 8 से 10 बजे तक पटाखे चलाने का समय तय किया गया था। गोवर्धन की रात को कई स्थानों पर 12 बजे के बाद तक पटाखे जलाए गए।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो एक शख्स ने दूसरा रास्त निकाल लिया। युवक ने 100 नंबर पर कॉल कर फायरिंग की सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि कई जगह से फायरिंग की सूचना मिली थी। लेकिन मौके पर जाकर जांच की गई तो वह फर्जी निकली। पुलिस की माने तो सूचना देने वाले शख्स से पूछताछ की गई। शख्स ने पुलिस को बताया कि देर रात पटाखे फोड़ने की शिकायत पर पुलिस कोई रेस्पांश नहीं दे रही थी। जिसकी वजह से फायरिंग की सूचना दी।

एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र ने बताया कि देर रात पटाखे की चलने की शिकायत मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बच्चे पटाखे चलाते मिले। उनके परिवार के लोगों को समझाकर पटाखे चलने बंद कराए गए।

Updated on:
29 Oct 2019 03:20 pm
Published on:
29 Oct 2019 03:19 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी