गाज़ियाबाद

HAL कंपनी के अधिकारी की पत्नी और बेटी ने कमरा बंद कर ली एक साथ आत्महत्या

HAL कंपनी के एक अधिकारी की पत्नी और उसकी बेटी का मामला
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 11:41 AM IST
police
HAL कंपनी के अधिकारी की पत्नी और बेटी ने कमरा बंद कर ली एक साथ आत्महत्या

गाजियाबाद. इंदिरापुरम में HAL कंपनी के एक अधिकारी की पत्नी और उसकी बेटी ने घर में आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और इंदिरापुरम में फिलहाल रह रहे थे।

बाहर का दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो अधिकारी की पत्नी के शव उसके बेडरूम में पंखे से लटका हुआ था। 29 साल की बेटी का शव भी उसी कमरे में मिला। आपको बता दें कि इंदिरापुरम इलाके में HAL कंपनी में कार्यरत एक अधिकारी का परिवार न्याय खंड 2 में रहता है। करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली की किसी ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड के एंंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि सुसाइडउ की वजह क्या है। 29 साल की बेटी एक निजी कंपनी में बतौर सीए का काम करती थी। जब की अधिकारी की पत्नी हाउसवाइफ् है।

HAL कंपनी में कार्यरत अधिकारी और उनकी छोटी बेटी घर से बाहर से जब वह घर लौटे तो दरवाजा बंद था। विंडो में झांका तो किसी तरह की कोई हरकत नहीं हुई। शक होने पर उन्होंने आस-पास के लोगों को बुलाया और फिर मौके पर पुलिस को बुलाया अंदर जाकर देखा तो पत्नी पंखे से लटकी हुई थी जबकि बड़ी बेटी सीए बेड पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।

मां और बेटी के एक साथ सुसाइड करने से इलाके में गम का माहौल है। सवाल यह है कि आखिर दोनों ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया सुसाइड मान रही है और इसकी जांच कर रही है। अभी पुलिस मौके पर पहुंची है। हादसे का शिकार हुआ परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है और इंदिरापुरम के इस इलाके में रहते हैं।

Published on: