गाज़ियाबाद

Stock Market: Ghaziabad के लोगों के इतने हजार करोड़ रुपये डूबे

Highlights Share Market पर दिख रहा Corona का कहर Ghaziabad के लोग भी करते हैं निवेश Friday को भी जारी रहा गिरावट का दौर
less than 1 minute read
stock_market.jpg

गाजियाबाद। कोरोना (Corona) का कहर शेयर मार्केट (Stock Market) पर भी दिख रहा है। गुरुवार (Thursday) को शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भी यह दौर जारी रहा। शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोगों की बड़ी रकम डूब गई है। शेयर बाजार के विशेषज्ञ के मुताबिक, इस गिरावट के कारण गाजियाबाद के लोगों का एक दिन में करीब 2 हजार करोड़ रुपये डूब गया है।

रोकना पड़ा कारोबार

कोरोना वायरस (Coronavirus) का असर पूरी दुनिया में दिख रहा है। इस वजह से शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को भी शेयर बाजार में कोहराम मचा रहा। सेंसेक्‍स और निफ्टी में 10 फीसदी से अधिक गिरावट रिकॉर्ड की गई। इससे वजह से शेयर बाजार में कुछ समय तक कारोबार रोकना पड़ा। शेयर बाजार की इस हालत की वजह से निवेशकों के चेहरे लटके हुए हैं। शेयर बाजार कारेाबार के विशेषज्ञ सीए सचिन अग्रवाल का कहहना है कि फरवरी के मध्‍य से ही शेयर बाजार में गिरवट के संकेत मिलने लगे थे। इसेक बाद निवेशकों ने बाजार से पैसा निकालना शुरू कर दिया था।

रिकॉर्ड टूटा

उन्‍होंने कहा कि 28 फरवरी को भी शेयर मार्केट में काफी गिरावट आई थी। गुरुवार को आई गिरावट ने जनवरी 2008 के रिकॉर्ड के तोड़ दिया है। उस समय 2273 अंकों की गिरावट आई थी। जिले में भी काफी संख्‍या में लोग शेयर बाजार में इनवेस्‍ट करते हैं। गुरुवार को आई गिरावट में गाजियाबाद के निवेशकों के भी करीब 2 हजार करोड़ रुपये डूब गए हैं।

Updated on:
13 Mar 2020 10:27 am
Published on:
13 Mar 2020 10:26 am
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गाजियाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा का किया अपहरण, 7 घंटे तक कार में रखा, फिर एनएच-9 किनारे छोड़कर भागे आरोपी

Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा