गाज़ियाबाद

छात्रा के पीछे-पीछे बाथरूम पहुंच गया छात्र और फिर…

गाजियाबाद के कविनर थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके की लाइब्रेरी का मामला
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2018, 1:20 PM IST
Ghaziabad
छात्रा के पीछे-पीछे बाथरूम पहुंच गया छात्र और फिर...

गाजियाबाद। रविवार को इंटर के एक छात्र का ऐसा मामला सामने आया, जिसने शहर के लोगों ने हैरान कर दिया। मामला गाजियबााद के कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके का है। यहां एक छात्रा के पीछे-पीछे इंअर का एक छात्र वाशरूम पहुंच गया। वहां उसने उसकी वीडियो बनाने की कोशिश की। गनीमत रही कि छात्रा की नजर छात्र की इस हरकत पर पड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइब्रेरी में हुई घटना

दरअसल, कविनगर थाना क्षेत्र स्थित आरडीसी की लाइब्रेरी आसपास के छात्र और छात्राएं पढ़ाई करने के लिए आते हैं। रविवार को भी वहां कई स्‍टूडेंट्स पढ़ने के लिए आए थे। इस बीच एक छात्रा लाइब्रेरी का वाशरूम इस्‍तेमाल करने गई। उसके पीछे-पीछे एक छात्र भी वॉशरूम भी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि छात्र इंटर में पढ़ाई करता है। काफी समय से छात्रा पर उसकी नजर थी। वहां उसने छात्रा की वीडियो बनाने के लिए किसी तरह दरवाजे में अपना मोबाइल फिट कर दिया। इस दौरान पीड़ि‍ता की नजर छात्र की इस हरकत पर पड़ गई। इसके बाद छात्रा ने शोर मचा दिया।

पुलिस पकड़कर ले गई थाने

छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी छात्र मौके से भाग गया। हालांकि, वहां इकट्ठे हुए लोगों ने उसको पकड़ लिया। वहां मौजूद लोगों ने छात्र को पकड़कर जमकर पिटाई की। उन्‍होंने पुलिस को भी फोन करके सुचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को लेकर कविनगर थाने आ गई। कविनगर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी का कहना है क‍ि आरोपी छात्र इंटरमीडिएट में पढ़ता है। पुलिस ने उससे इस मामले में पूछताछ की है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।

Updated on:
5 Nov 2018, 1:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान