व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी को लगाई 1.18 लाख की चपत

 गोल्ड लोन के नाम पर एक व्यक्ति ने एक फाइनेंस कंपनी को 1.18 लाख की चपत लगा दी। 

less than 1 minute read
Jul 30, 2015
Fraud in the name of well known company
Fraud in the name of well known company
गाजियाबाद। शहर में गोल्ड लोन के नाम पर एक व्यक्ति ने एक फाइनेंस कंपनी को 1.18 लाख की चपत लगा दी। आरोपी ने जो जेवर कंपनी में गिरवी रखे वह 35 फीसद सोने व 65 फीसद अन्य धातु से बने हैं। ब्याज न आने पर जब कंपनी ने जेवरों की जांच कराई तो मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की गई तो वह भी फर्जी निकले। इस मामले में कंपनी प्रबंधन ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।


बता दें कि राजनगर आरडीसी स्थित एक नामी कंपनी गोल्ड लोन देती है। तीन माह पूर्व रवि नाम के एक व्यक्ति ने सोने के जेवर गिरवी रखकर 1.18 लाख रुपये का लोन लिया था। कंपनी के एजेंटों ने जांच की तो जेवर सोने के ही थे। तीन माह तक जब कंपनी को ब्याज नहीं मिला तो सोने की जांच कराई गई। इसमें ऊपरी परत सोने की निकली, जबकि भीतरी परत किसी अन्य धातु की। इसके बाद जब लोन लेने वाले के दस्तावेजों की जांच कराई गई तो वह भी फर्जी पाए गए। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने थाने में तहरीर दी है।
Published on:
30 Jul 2015 04:10 pm