गाज़ियाबाद

तीन टैंकराें में भरा था यह सामान, जिससे बननी थी शराब- देखें वीडियो

गाजियाबाद के मसूरी इलाके में आबकारी विभाग ने स्प्रिट से भरे 3 टैंकरों को पकड़ा
less than 1 minute read
Ghaziabad News
तीन टैंकराें में भरा था यह सामान, जिससे बननी थी शराब

गाजियाबाद। मसूरी इलाके में आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली। विभाग की टीम ने मंगलवार रात को स्प्रिट से भरे 3 टैंकरों को पकड़ा है। इनसे ड्रम भरे जा रहे थे। इनसे बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाई जानी थी। बताया जा रहा है क‍ि टैंकर में भरी स्प्रिट से करीब 18 लाख रुपये की शराब बनाई जा सकती है। मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने मसूरी थाने से कुछ ही दूरी पर छापा मारा। वहां तीन टैंकरों से ड्रम में स्पिरिट निकाली जा रही थी। इनसे करीब 18 लाख की शराब बनाई जा सकती थी। आबकारी विभाग की टीम ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

तीन टैंकरों से निकाला जा रहा था स्प्रिट

आबकारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार का कहना है कि मसूरी थाने से कुछ ही दूरी पर बांके बिहारी डेंटल कॉलेज के ठीक सामने एक गोदाम में तीन टैंकरों में भरी स्प्रिट ड्रम में डाली जा रही थी। इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने के लिए किया जाना था। आबकारी विभाग की टीम ने दो आरोपियों को मौके से धर दबोचा और स्प्रिट से भरे सात ड्रम भी बरामद किए हैंं। सुरेश कुमार का कहना था कि ड्रम में भरी स्प्रिट से करीब 18 लाख की शराब बनाई जा सकती थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
17 Oct 2018 12:14 pm
Published on:
17 Oct 2018 12:14 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी