गाज़ियाबाद

VIDEO: 8 लोगों ने कर दी युवक की हत्या, वीडियो में दिखा यह खौफनाक नजारा

Highlights . लाजपत नगर में हैं नशा मुक्ति केंद्र. हत्या का सीसीटीवी वीडियो आया सामने . लत छुड़वाने के लिए भर्ती हुए 8 पर हत्या का आरोप  
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2019, 3:40 PM IST
jjjasss.png

गाजियाबाद. रविवार देर रात हुई लाजपत नगर में नशा मुक्ति केंद्र के केयरटेक की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। हत्या का आरोप नशे की लत छुड़वाने के लिए नशामुक्ति केंद्र में भर्ती 8 लोगों पर हैं। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के बारे में मालूम चल सकेगा।

साहिबाबाद के नगर सी-ब्लॉक में आभार नाम से नशा मुक्ति केंद्र है। आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र के केयरटेकर साबिर खान (48) की 8 लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने साबिर के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साबिर दिल्ली का रहने वाला है। वहीं, मौके से पुलिस को केंद्र से सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें 8 लोग केयरटेकर का गला दबाते दिखाई दे रहे है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सीओ साहिबाबाद राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Updated on:
29 Oct 2019, 3:40 PM IST
Published on: