गाज़ियाबाद

Ghaziabad: इंटरनेट हुआ बंद, जुमे की नमाज के बाद सब चुपचाप अपने घर चले गए- देखें Video

Highlights पिछले शुक्रवार को भीड़ ने कर दिया था उपद्रव आम दिनों की तरह खुले बाजार नमाज के बाद लोगों को जमा नहीं होने दिया

less than 1 minute read

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिछले शुक्रवार (Friday) को भीड़ ने उपद्रव कर दिया गया था। इस कारण इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खुद डीएम (DM) और एसएसपी (SSP) सड़क पर रहे। बाजार भी आम दिनों की तरह ही खुले और चहल-पहल भी रही। नमाज (Namaz) के बाद लोगों को जमा नहीं होने दिया गया। नमाज के बाद लोग डीएम और एसएसपी की सराहना करते दिखे।

बता दें क‍ि 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और डीएम अजय शंकर पांडे ने खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला था। पुलिस पर पथराव कर रहे लोगों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया गया था। सड़क पर उत्पात मचाने वाले 3600 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुए थे। इसके बाद शुक्रवार यानी आज जिले में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गुरुवार रात को यहां इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी।

Published on:
27 Dec 2019 03:34 pm
Also Read
View All
Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती