गाज़ियाबाद

इस शहर के पार्कों में अब सुबह गूजेंगे भजन और शाम को सुनाई देगी गजल

दिल्ली और चंडीगढ़ की तरह अब गाजियाबाद के दस पार्को में भी लगाए जाएंगे म्यूजिक सिस्टम
1 minute read
ghaziabad

गाजियाबाद। महानगर के लोगों के लिए आने वाला नया साल काफी बेहतर रहने वाला है, क्योंकि नए साल में सुबह पार्कों में मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों को स्वास्थ्य लाभ के साथ ही आध्‍यात्मिकसंगीत भी सुनाई देगा। दिल्ली और चंडीगढ़ समेत कई अऩ्य शहरों की तर्ज पर गाजियाबाद के दस पार्को में भी अब म्यूजिक सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की तरफ से ब्लू प्रिंट तैयार किए गए हैं।

पार्कों में सुनाई देगा रिलैक्सिंग म्यूजिक

प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, पार्को में लगाए जाने वाले म्यूजिक सिस्टमों में भक्तीमय संगीत, मंत्रोचारण, योगमंत्र आदि संगीत को बजाया जाएगा। सुबह के समय यहां पर प्रवचन और भजन बजेंगे और शाम के समय गजल और पुराने गानों से लोग पीस ऑफ माइंड का भी एहसास कराया जाएगा।

इन जगहों पर लगाए जाने की तैयारी

शुरुआती तौर पर स्वर्णजंयती पार्क इंदिरापुरम, राममनोहर लोहिया पार्क, सेंट्रल पार्क राजनगर, सिटी पार्क में म्यूजिक सिस्टम लगाए जाने का काम किया जाएगा। इसके बाद अन्य कुछ महीनों में बचे हुए छह पार्को में म्यूजिक सिस्टम लगाए जाएंगे।

उद्यान अधिकारी ने कहा- जल्‍द शुरू कर द‍िया जाएगा काम

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उदयान अधिकारी एसपी सिसोदिया ने बताया कि पहले स्वर्णजंयती पार्क में म्यूजिक सिस्टम लगे हुए थे, लेकिन ये जल्द ही खराब हो गए थे। इस बार पहले के मुकाबले अच्छी कंपनी से इसके लिए बातचीत की जाएगी, जो कि काफी समय तक इनकी गारंटी ले सके। प्राधिकरण वीसी रितु माहेश्वरी की तरफ से इसके लिए आदेश दिए गए हैं। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।

Published on:
19 Dec 2017 02:32 pm