
मेरठ। विदेश में नौकरी पाने के लिए धोखाधड़ी के किस्से तो आपने खूब देखे सुने होंगे, लेकिन मेरठ के दो युवकों के साथ जो हुआ है, वह शायद अपने आप में पहला मामला है। दरअसल, विदेश में नौकरी का सपना देख रहे सरधना के दो युवकों के साथ जालसाज एजेंट ने एक ऐसा मकड़जाल बुना, जिसके फेर में फंसे ये युवक आज न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बता दें कि दोनों ही युवकों को एक एजेंट के जरिए विदेश में नौकरी करने का मौका मिला था, जहां उन्हें दवा की कंपनी में पैकिंग की नौकरी दिलवाने की बात कही थी। जब वे विदेश पहुंचे तो उनके हाथ में कुल्हाड़ी पकड़ा दी गई। इसके बाद दोनों युवकों को जंगल में लड़की काटने के लिए भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मोहल्ला कुम्हारान निवासी दो युवक दीन मोहम्मद ने बताया कि एक महीने पहले उनके घर शामली से उनके रिश्तेदार के साथ एक व्यक्ति आया था, जो मलेशिया में नौकरी लगवाने की बात करने लगा। व्यक्ति ने कहा कि वहां पर उन्हें दवाई की कंपनी में पैकिंग का कार्य करना होगा। दीन का दोस्त आरिफ भी मलेशिया में नौकरी करने को तैयार हो गया। व्यक्ति ने दोनों को वहां भेजने के तीन लाख रुपये ले लिए और दोनों की सैलरी 32 हजार रुपये महीना मिलने पर बात तय हुई। 29 नवंबर को एजेंट ने दोनों युवकों को मलेशिया का टिकट व टूरिस्ट वीजा देकर वहां भेज दिया। जब दोनों वहां पहुंचे तो युवकों को लड़की काटने का काम पकड़ा दिया गया, जिसके बाद से पीड़ित अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
जान से मारने की मिली धमकी
पीड़ित युवकों का कहना है कि जब वो मलेशिया पहुंचे तो उनके होटल की बुकिंग फर्जी निकली और नौकरी के नाम पर उनके हाथ में कुल्हाडी पकड़ा दी गई। इसके बाद उन्हें लकड़ी काटने के लिए जंगल भेज दिया गया। हालांकि इस बीच किसी तरह दोनों किसी तरह वहां से भारत वापस आए और सरधना पहुंचकर एजेंट से रुपये वापस मांगने लगे। दूसरी ओर एजेंट ने उन्हें रुपये वापस देने से मना कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
प्रशासन से मिला आश्वासन
बहरहाल तमाम घटनाक्रम के बाद पीड़ित युवक अपनी फरियाद लेकर एसएसपी मंजिल सैनी से मिले। जहां एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। खैर इस मामले में युवकों को न्याय कब तक मिलेगा ये तो समय बताएगा। सरधना थानाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह का मामला सामने आया है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
Updated on:
19 Dec 2017 01:05 pm
Published on:
19 Dec 2017 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
