गाज़ियाबाद

सावधान! 18 साल का ये युवक मिनट भर में खोल देता है बाइक का लॉक, जानिए पूरा मामला

Highlights: -पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है -जिनके पास से कई वाहन और हथियार बरामद हुए हैं -पुलिस की मानें तो गिरोह का सबसे छोटा सदस्य जो कि 18 साल का मास्टर माइंड है
less than 1 minute read
demo.jpg

गाजियाबाद। जनपद में पुलिस ने (Ghaziabad Police) ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर गिरोह (Vehicle Thief) का पर्दाफाश किया है जो मिनटों में बाइक के लॉक खोल देता है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कई वाहन और हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस की मानें तो गिरोह का सबसे छोटा सदस्य जो कि 18 साल का मास्टर माइंड है।

इसको बाइक के लॉक खोलने में महारथ हासिल है और ये महज पांच मिनट में तीन बाइक के लॉक खोल देता है। पुलिस के मुताबिक जैसे ही कोई अपनी बाइक को खड़ा करता, वैसे ही गिरोह का एक सदस्य उसके पीछे लग जाता और उसकी हर हरकत पर नजर रखता। इसकी सारी जानकारी वह गिरोह के अन्य सदस्यों को देता। अगर बाइक का मालिक जल्दी लौटकर वापस आता आता तो वो साथी को अलर्ट कर देता था, जिससे गिरोह के सभी लोग बाइक के पास से दूर खड़े हो जाते थे।

पुलिस ने अनुसार बाइक चुराने के बाद ये गिरोह कुछ दिन तक उसे अपने पास रखता और फिर बाइक की नंबर प्लेट को बदलकर गाजियाबाद में ही चलाता। इसके बाद वह बाइक के लिए ग्राहक की खोज करते और सही दाम मिलने पर बेचकर निकल जाते।

Updated on:
29 Oct 2019 05:42 pm
Published on:
29 Oct 2019 05:41 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी