
विनय सिंह सोमवार दोपहर में इटाए बाजार से अपनी बाइक से घर जा रहे थे
गाजियाबाद। जनपद की थाना विजय नगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस वक्त हाथ लगी जब पुलिस ने चंद घंटों बाद ही चांदमारी इलाके में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाश के बारे में जानकारी की गई तो वह विजयनगर इलाके का ही रहने वाला निकला। जो पूर्व में भी हत्या के मामले में वांछित चल रहा था और इस पर ₹25000 का इनाम भी घोषित था। पुलिस को इसकी पिछले काफी समय से तलाश थी।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात चांदमारी इलाके में रहने वाले बिट्टू की हत्या करने वाला वकील नाम का बदमाश विजय नगर इलाके से भागने की फिराक में है। जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली तो पुलिस ने इसकी घेराबंदी की और यह एलएनटी चौराहे की तरफ से सन्तोष मेडिकल की तरफ भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने इसका पीछा किया तो इसने पुलिस पार्टी पर ही फायर करना शुरू कर दिया। जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई।
इस दौरान एक गोली वकील नाम के बदमाश के पैर में लगी। जिसके बाद वह बाइक सहित गिर गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि वकील चांदमारी इलाके का ही रहने वाला है और शातिर किस्म का अपराधी है। यह इससे पहले भी एक हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस को इसकी तभी से तलाश थी। अभी इससे यह जानकारी की जा रही है कि इसने आखिर बिट्टू की हत्या किस लिए की है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार और विजय नगर इलाके से ही की गई चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
Updated on:
29 Oct 2019, 4:15 PM IST
Published on:
29 Oct 2019, 4:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.